विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2017

भारतीय मूल का 19 साल का यह लड़का ब्रिटेन के सबसे युवा करोड़पतियों में हुआ शुमार

अक्षय रूपारेलिया नामक 19 साल का भारतीय मूल का लड़का अपनी पढ़ाई के साथ-साथ जमीन का सौदा कराने का काम भी करता है.

Also Read in
भारतीय मूल का 19 साल का यह लड़का ब्रिटेन के सबसे युवा करोड़पतियों में हुआ शुमार
अक्षय रूपारेलिया अपना बिजनेस शुरू करने के बाद 10 करोड़ पौंड कीमत की जमीन का सौदा करवा चुका है
लंदन: भारतीय मूल के 19 साल के एक लड़के की ऑनलाइन कंपनी का मूल्य सिर्फ एक साल में एक करोड़ 20 लाख पाउंड आंके जाने के बाद वह ब्रिटेन के सबसे युवा करोड़पतियों में शामिल हो गया है. अक्षय रूपारेलिया नामक 19 साल का भारतीय मूल का लड़का अपनी पढ़ाई के साथ-साथ जमीन का सौदा कराने का काम भी करता है. उसकी कंपनी 'डोरस्टेप डॉट को डॉट यूके' की वेबसाइट शुरू होने के केवल 16 महीने के भीतर ब्रिटेन में 18 बड़ी ऑनलाइन कंपनियों में शुमार हो गई है.

यह भी पढ़ें : 15 साल में बना अरबपति, खुद का है प्राइवेट जेट, जानिए कैसे आया इतना पैसा

रूपारेलिया का दावा है कि उसने जबसे अपना बिजनेस सेटअप किया है, तब से लेकर अबतक वह 10 करोड़ पौंड कीमत की जमीन का सौदा करवा चुका है. उसने इस कंपनी की शुरुआत सात हजार पौंड उधार लेकर की थी, लेकिन अब उसकी कंपनी में 12 लोग काम करते हैं.

VIDEO : एक दिन के लिए बना 'अरबपति'
अक्षय के पिता कौशिक एक केयर वर्कर हैं और उसकी मां रेणुका बधिर बच्चों के स्कूल में सहायक शिक्षिका है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Youngest Millionaire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com