विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2017

रूस में बस समुद्र में गिरी, 17 कामगारों की मौत

दक्षिण रूस में शुक्रवार को निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को लेकर जा रही एक बस पुल से फिसल कर समुद्र में गिर गई. इसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई.

रूस में बस समुद्र में गिरी, 17 कामगारों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • मजदूरों को लेकर जा रही बस फिसलकर समुद्र में गिरी
  • ये कामगर काले सागर तट पर एक पुल का निर्माण करने जा रहे थे
  • घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मॉस्को: दक्षिण रूस में शुक्रवार को निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को लेकर जा रही एक बस पुल से फिसल कर समुद्र में गिर गई. इसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि बस कामगारों को लेकर जा रही थी. ये कामगार काले सागर तट पर एक तेल कंपनी के पुल का निर्माण करने जा रहे थे. रूसी काले सागर तट पर कई कंपनियां तेल निकालती है. बस में कितने लोग थे, इस संबंध में शुक्रवार की सुबह से कई बार आंकड़ा बदला गया.

यह भी पढ़ें : चीन के शान्शी प्रांत में हुई भीषण बस दुर्घटना, 36 लोगों की मौत

VIDEO: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हुई



दोपहर की शुरुआत में आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा कि बस में 50 लोग सवार थे, जिसमें 17 लोग मृत पाए गए और 33 अन्य को गोताखोरों ने बचा लिया. आपात अधिकारियों ने बताया कि 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से 5 की स्थिति गंभीर है. जांच करने वालों ने हादसे की वजह नहीं बताई. हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने खराब ब्रेक को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com