विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2018

मैक्सिको में पटाखों के गोदामों में धमाका, 17 लोगों की मौत 

मरने वालों में आग पर काबू पाने में लगे राहत और बचाव कार्य के कर्मचारी भी शामिल हैं.

मैक्सिको में पटाखों के गोदामों में धमाका, 17 लोगों की मौत 
प्रतीकात्मक चित्र
मैक्सिको: मैक्सिको के एक पटाखा गोदाम में लगी आग में 17 लोगों की मौत हो गई . मैक्सिको पुलिस के अनुसार आग लगने के बाद गोदाम से कई विस्फोट हुए. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस की अभी तक की जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. मैक्सिको पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस घटना में अभी तक 17 लोगों की मौत की खबर है. पुलिस के अनुसार मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली : एंबुलेंस में लगी लाग, दो लोगों की मौके पर मौत 

मरने वालों में आग पर काबू पाने में लगे राहत और बचाव कार्य के कर्मचारी भी शामिल हैं. जबकि अभी तक कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में  भर्ती हैं. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस पटाखा गोदाम में एकाएक आग कैसे लगी इसकी वजह तलाशने की कोशिश कर रही है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के काम लगे हैं. इस पूरी घटना को लेकर रेडक्रॉस ने एक ट्वीट भी किया. रेडक्रॉस ने अपने ट्वीट में लिखा कि  सुबह आग में पुलिस और अग्निशमनकर्मियों समेत जिन लोगों की जान चली गयी , उस पर हमें गहरा दुख है. (इनपुट भाषा से) 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
17 Dead In Mexico
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com