विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2017

मोजाम्बिक पुलिस पर हमला, 2 पुलिसकर्मी और 14 आतंकियों की मौत 

उत्तरी मोजाम्बिक के एक छोटे-से शहर में संदिग्ध 'इस्लामिक बंदूकधारियों' ने कई पुलिस थानों पर हमला किया. इसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. वहीं, जवाबी कार्रवाई में 14 बंदूकधारी भी मारे गए.

Also Read in
मोजाम्बिक पुलिस पर हमला, 2 पुलिसकर्मी और 14 आतंकियों की मौत 
प्रतीकात्मक फोटो.
मैपुटो: उत्तरी मोजाम्बिक के एक छोटे-से शहर में संदिग्ध 'इस्लामिक बंदूकधारियों' ने कई पुलिस थानों पर हमला किया. इसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. वहीं, जवाबी कार्रवाई में 14 बंदूकधारी भी मारे गए. पुलिस ने शनिवार को बताया कि ये हमले मोकिम्बोआ डि प्राईया में हुए.

यह भी पढ़ें : घाटी में और फिदायीन हमले की फिराक में हैं आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद

VIDEO: सिरसा में PTC के रिपोर्टर का हाथ तोड़ा
पुलिस प्रवक्ता इनासियो डिना ने कहा, 'हमारे पास 14 लोगों की मौत का रिकॉर्ड है. हमले में कई और हमलावर घायल भी हुए हैं. पुलिस ने बताया कि सभी हमले एक-दूसरे से जुड़े हुए थे. डिना ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमलावरों के तार देश के 'कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन' से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी. पुलिस ने अभी तक 10 अन्य बंदूकधारियों को गिरफ्तार किया है और चार हथियार तथा 100 से ज्यादा गोलियां बरामद की है. 

इनपुट: भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mozambique Attacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com