प्रतीकात्मक इमेज
- यमन में सऊदी अरब के हवाई हमले में 136 की मौत
- यमन पर 13 दिसंबर को सात हवाई हमले किए थे
- जेल इमारत और जेल यार्ड भी नष्ट हो गया था
जेनेवा:
मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त कार्यालय की ओर से कहा गया है कि यमन में छह दिसंबर से सऊदी अरब के नेतृत्व की गठबंधन सेना द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों में 136 नागरिकों की मौत हो गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता रूपर्ट कोलविले के हवाले से बताया, "हम यमन में हाल ही में हवाई हमलों में मृतकों की संख्या बढ़ने पर चिंतित हैं."
VIDEO: 'इंटरनेशनल नेवल फ्लीट रिव्यू' यानी समंदर में जहाज़ों का मेला
सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने 13 दिसंबर को सात हवाई हमले किए थे, जिसमें सना के शॉब जिले में सैन्य पुलिस परिसर नष्ट हो गया था. इसके साथ ही जेल इमारत और जेल यार्ड भी नष्ट हो गया था. इसमें 45 लोगों की मौत हो गई थी और 53 घायल हो गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
136 People Killed, Yemen