इजरायल-हमास के ठिकानों और गाजा पट्टी के अलग-अलग इलाकों पर लगातार हमले कर रहा है. इन हमलों में अभी तक बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने की खबर है. इजरायल के इन हमलों के बीच अब हमास ने दावा किया है कि इजरायल के हमले में 13 इजरायली बंधकों के मारे गए हैं. एज़्ज़ेदीन अल-क़सम ब्रिगेड ने एक बयान में कहा कि इजरायली लड़ाकू विमानों के पांच स्थानों पर किए गए हमलों में विदेशियों सहित तेरह बंधक मारे गए हैं.
इजरायल और हमास के बीच संघर्ष का सातवां दिन है. इजरायल ने बीते कुछ दिनों में हमास पर अपने हमले को और तेज किया है. इजरायल के गाजा पर हमले के बाद मची तबाही का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि इजरायली रॉकेट्स से तबाह हुई इमारतों के मलबे के नीचे लोग अभी भी फंसे हुए हैं. ये लोग लगातार मदद के गुहार लगा रहे हैं के लेकिन उन्हें रेस्क्यू करने कोई सामने नहीं आ रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला मलबे के नीचे से मदद मांगती दिख रही है. लेकिन गाजा में मदद देने के लिए कोई नहीं दिख रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से मलबे के अंदर से उसके कांपते हाथ मदद के लिए लोगों का इंतजार कर रही है. लेकिन इलाके में कोई रेस्क्यू ऑपरेशन ना चलाए जाने की वजह से उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंच पा रहा है.
वहीं, इन सब के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN)के अनुसार इजरायल ने गाजा में रहने वाले आम 11 लोगों से कहा है कि वो अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिण की तरफ चलें जाएं. UN की इस टिप्पणी पर इजरायल की सेना ने फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं दिया है. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने एक बयान में कहा कि इजयरायल और हमास के बीच जिस तरह से युद्ध चल रहा है इसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं.
गाजा को लेकर इजरायल के आदेश पर उन्होंने कहा कि हम इस तरह के किसी भी आदेश को गलत मानते हैं. अगर इजरायल इस तरह का आदेश दे रहा है तो कहीं ना कहीं आने वाले दिनों में चीजें और बिगड़ सकती है. जो बीते कुछ दिनों से चल रहे युद्ध को एक त्रासदी में बदल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं