विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2020

नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आने से 12 व्यक्तियों की मौत, नौ लापता

पश्चिमी और पूर्वी नेपाल में बृहस्पतिवार को भारी वर्षा के चलते हुए भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ अन्य लापता हैं.

नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आने से 12 व्यक्तियों की मौत, नौ लापता
प्रतीकात्मक तस्वीर
काठमांडू:

पश्चिमी और पूर्वी नेपाल में बृहस्पतिवार को भारी वर्षा के चलते हुए भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ अन्य लापता हैं. यह जानकारी अधिकरियों ने दी. नेपाल में मंगलवार से ही भारी से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार वर्षा शनिवार तक जारी रहेगी. अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम नेपाल के वालिंग नगरपालिका क्षेत्र में एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से तीन बच्चों सहित नौ व्यक्तियों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं.

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी नेपाल में इसी तरह की घटना में सियांग्जा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की की जबकि पल्पा जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पूर्वी नेपाल में धनुकुटा नगरपालिका क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. पल्पा में हुए एक भूस्खलन की चपेट में आने के बाद पांच व्यक्ति लापता हैं. नेपाल सेना और नेपाल पुलिस की एक संयुक्त टीम को बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Landslides, Meteorological Department, Palpa District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com