मुंबई से सटे नालासोपारा की इंपीरियल हाइट्स बिल्डिंग में मंगलवार रात भीषण आग लग गई. आग इमारत की 12वीं मंजिल पर लगी थी. इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों मृतक महिलाओं फाल्गुनी शाह और अश्विनी पारकर की उम्र 50-50 साल है. हालांकि कई लोगों को ऊंची इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बता दें कि ये हाई राइज इमारत वसई-नालासोपारा लिंक रोड पर है. आग की खबर मिलते ही मौके पर अफतातफरी मच गई.
आग 12वीं मंजिल के एक फ्लैट से शुरू होकर ऊपर की मंजिलों तक फैल गई. आग की लपटें 13वीं और 14वीं मंजिल तक पहुच गईं, जिससे प्रभावित इलाकों में रहने वाले कई लोग आग की चपेट में आ गए. बिल्डिंग में बड़ी इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई. इमरजेंसी टीमों ने फायर ब्रिगेड की मदद से करीब 20-25 लोगों को बाहर निकाला. आग लगने की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है. वसई-विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन आग लगने की परिस्थितियों की जांच कर रहा है.

बिल्डिंग में आग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फ्लोर पर आग की तेज लपटें देखी जा सकती हैं. ये लपटें इतनी तेज थीं कि दूसरे फ्लोर तक भी जा रही थीं. आग की सूचना मिलते ही इमारत के नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग, देखें Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं