CJP नेताओं की मंदिर मार्ग मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी, सुनिए- क्‍या बोले आशुतोष रांका

  • 2:43
  • प्रकाशित: अक्टूबर 14, 2026

दिल्ली से बीजेपी नहीं CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी नेताओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. CJP नेताओं की कोर्ट में पेशी हुई- आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को कोर्ट में पेश किया गया. मंदिर मार्ग में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. कल तीनों की जंतर मंतर से गिरफ्तारी हुई थी. शर्तों के उल्लंघन के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और तीनों पर ट्रेस पासिंग और बॉन्ड तोड़ने का आरोप लगा है. पिछली बार 50,000 रुपये का बॉन्ड भरवाकर एक साल के लिए शांति भंग के केस में न फंसने की शर्त पर छोड़ा गया था. पेशी के लिए ले जाते समय तीनों ने कहा, "दोस्तों हमने जो वादा किया था, उस पर टिके हुए हैं. तब तक नहीं हटेंगे, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देता. प्रोटेस्ट जंतर मंतर पर ही होगा और ज्ञानेश कुमार का इस्‍तीफा भी जंतर-मंतर पर ही होगा. आज 10 लोग आए हैं, कल 1,000 आएंगे और परसों 10,000 लोग आएंगे. तब तक नहीं हटेंगे, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देता.