अमेरिका के टेक्सास में प्राइवेट प्लेन क्रैश में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है. यह घटना रविवार को टेक्सास के एडिसन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर उस वक्त हुई जब प्लेन टेक ऑफ कर रहा था और अचानक हैंगर में घुस गया. इसके बाद उसमें आग लग गई और इसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. एडिसन, टेक्सास के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि डलास काउंटी मेडिकल एक्जामिनर ने 10 लोगों के मौत की पुष्टि की है और कोई भी जीवित नहीं है.
एएन-32 क्रैश: अरुणाचल प्रदेश में मिले 6 शव और 7 के अवशेष, 3 जून को लापता हुआ था विमान
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने ट्वीट कर बताया कि उसने एक जुड़वां इंजन वाले टर्बोप्रॉप यात्री विमान किंग एयर 350 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच के लिए एडिसन को एक टीम भेजी थी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मैनहट्टन की इमारत पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
सीएनएन ने बताया कि यह एक निजी विमान था और यह एक स्थानीय हवाई अड्डे पर हैंगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सीबीएस न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि विमान ने टेकऑफ पर एक इंजन खो दिया और हैंगर में चला गया. फिलहाल इस दुर्घटना या इसके कारण के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं