विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2022

महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर भाजपा की आलोचना की

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा अब कांग्रेस के समर्थन में खुल कर बोल रही है. संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों पर चिकन खाने का आरोप लगाने को लेकर उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की.

महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर भाजपा की आलोचना की
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर भाजपा की आलोचना की.
नई दिल्ली:

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा अब कांग्रेस के समर्थन में खुल कर बोल रही है. संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों पर चिकन खाने का आरोप लगाने को लेकर उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की. राज्य सभा के 20 सदस्यों और लोकसभा से कांग्रेस के चार सदस्यों के निलंबन के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है.

मोइत्रा ने यूं तो अपने ट्वीट में किसी भाजपा नेता का नाम नहीं लिया है लेकिन ये स्पष्ट है कि उन्होंने भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है. यहां यह बता दें कि पूनावाला ने बृहस्पतिवार को यह मुद्दा उठाया था. कांग्रेस ने ईरानी की 18 वर्षीय बेटी पर गोवा में ‘‘अवैध बार'' चलाने का आरोप लगाया था.

टीएमसी सांसद ने ट्वीट किया, ‘‘धरना दे रहे निलंबित सांसद क्या भोजन कर रहे हैं, इस पर टिप्पणी करने के लिए भाजपा ने लोगों को नियुक्त कर रखा है। सिल्ली सोल्स!... '' 

‘सिल्ली सोल्स' उस कैफे का नाम है जिसे ईरानी की बेटी का बताया जा रहा है.

इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि विपक्षी दल के सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास चिकन खा कर उनका (गांधी का) अपमान किया।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahua Moitra, TMC, Congress, Congress Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com