विज्ञापन

वो 5 चेहरे जिन्हें धामी सरकार में मिली जगह, चुनाव के 1 साल पहले मंत्रिमंडल विस्तार

Uttarakhand Dhami Cabinet Expansion:उत्तराखंड के धामी मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई.

वो 5 चेहरे जिन्हें धामी सरकार में मिली जगह, चुनाव के 1 साल पहले मंत्रिमंडल विस्तार

Dhami Cabinet Expansion: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. आज यानी लोक भवन में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह (Lieutenant General Gurmit Singh) ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. ऐसे में अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. राज्यपाल ने विधायक मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई.

धामी मंत्रिमंडल में बने पांच कैबिनेट मंत्री

  • देहरादून की राजपुर रोड से विधायक खजान दास मंत्री बने.
  • हरिद्वार विधानसभा से सीट से विधायक मदन कौशिक मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली.
  • भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा मंत्री बने
  • रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी भी धामी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए.
  • रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा मंत्री बने.

धामी मंत्रिमंडल में 5 पद खाली

दरअसल, धामी मंत्रिमंडल में 5 सीट रिक्त था. कुल 12 में से मंत्रिमंडल की 7 सीट भरी थी. बता दें कि उत्तराखंड कैबिनेट में पूर्व में तीन पद खाली थे. उसके बाद 26 अप्रैल 2023 को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया, जिसके कारण खाली पदों की संख्या चार हो गई थी. वहीं साल 2025 में विवादित बयान देने पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को पद छोड़ना पड़ा था. तब से धामी कैबिनेट में खाली पदों की संख्या पांच हो गई थी. इस विस्तार के साथ ही धामी मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे सभी पांच पद भर गए हैं.

पिछले दो साल के भीतर कई बार प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चली. हालांकि आज इन अटकलों पर विराम लग गया है. आज धामी आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. अगले विधानसभा चुनाव से पहले धामी मंत्रिमंडल में विस्तार को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Success Story: 4 बार कैंसर के हुए शिकार फिर भी नहीं टूटा हौसला, छत्तीसगढ़ के Sanjay Dahariya ने UPSC क्रैक कर रच दिया इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com