विज्ञापन

चमोली में हाथी पर्वत के पास बदरीनाथ हाईवे वॉशआउट, सड़क खत्म, वाहन फंसे, यात्री परेशान

हाईवे के वीडियो में सड़क का ढहा हुआ हिस्सा देखा जा सकता है. खिसकी हुई मिट्टी साफ दिखाई दे रही है. रास्ता टूटने की वजह से वाहनों के लिए सड़क पर जगह ही नहीं बची.जो जगह बची भी है वहां पत्थर दिखाई दे रहे हैं.

चमोली में हाथी पर्वत के पास बदरीनाथ हाईवे वॉशआउट.
  • उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ नेशनल हाईवे का हाथी पर्वत क्षेत्र बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है
  • हाईवे क्षतिग्रस्त होने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा प्रभावित हुई है
  • तहसील प्रशासन ने जोशीमठ सड़क को फिर से सुचारु करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है
देहरादून:

उत्तराखंड में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लैंडस्लाइड की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. चमोली जिले में बदरीनाथ नेशनल हाईवे जोशीमठ के पास हाथी पर्वत क्षेत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसकी वजह से आवाजाही का रास्ता ही नहीं बचा. हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है. इस वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हाईवे क्षतिग्रस्त, बदरीनाथ,हेमकुंड साहिब यात्रा प्रभावित

रास्ता बंद होने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा भी प्रभावित हुई है. हाईवे पर पुलिस बल तैनात है. पुलिस वाहनों को सुरक्षित जगहों पर रोककर राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे काफी क्षतिग्रस्त हुआ है, रास्ते को फिर से पहले की तरह ठीक करने में समय लग सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

रास्ता खुलने मे ंजुटा प्रशासन

 वहीं, तहसील प्रशासन जोशीमठ का कहना है कि सड़क को जल्द से जल्द सुचारु कराने के लिए संबंधित एजेंसी को सूचना दे दी गई है. प्रशासन और संबंधित एजेंसी की टीम रास्ता को खोलने की कोशिश कर रही है. उन्होंने रास्ता खुलने तक यात्रियों से सुरक्षित जगहों पर रहने और प्रशासन-पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

सड़क ढही, वाहनों की लंबी कतारें

सामने आए वीडियो में सड़क का ढहा हुआ हिस्सा देखा जा सकता है. खिसकी हुई मिट्टी साफ दिखाई दे रही है. रास्ता टूटने की वजह से वाहनों के लिए सड़क पर जगह ही नहीं बची.जो जगह बची भी है वहां पत्थर दिखाई दे रहे हैं. कहीं भी वाहनों का आवाजाही के लिए जगह नहीं है, जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. अगर आप भी  बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले अपडेट जरूर देख लें. उसके बाद ही इस रास्ते पर जाएं. वरना आपको भी लंबे जाम में फंसना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-नेपाल बाढ़ में 157 की मौत, 750 लापता, मलबे में अपनों को खोजते गुजरी आपदा की पहली रात- अब तक क्या-क्या हुआ 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand News, Badrinath Highway Closed, Highway Washed Out, Hathi Parvat Glacier, Chamoli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com