विज्ञापन

प्रेमी के चक्कर में विवाहिता ने खाया जहर, मरने से पहले बनाया वीडियो वायरल

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में प्रेम संबंध के चलते एक विवाहिता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मौत से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रेमी के चक्कर में विवाहिता ने खाया जहर, मरने से पहले बनाया वीडियो वायरल

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के धोखे से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया. मौत से पहले महिला ने रोते हुए एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उसने अपनी तकलीफ और हालात बयां किए. घटना के बाद परिवार ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विकास कुमार की रिपोर्ट...

प्रेम संबंधों के चलते टूटा परिवार

जानकारी के अनुसार किच्छा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला का कुछ समय पहले एक युवक से संबंध बना था. बताया जा रहा है कि इस रिश्ते के चलते उन्होंने अपने पति और परिवार से दूरी बना ली थी. महिला पिछले करीब दो साल से उस युवक के संपर्क में थी.

शादी का वादा, फिर मुकर गया प्रेमी

मृतका की बेटी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि भावेश विश्वास नामक युवक ने उसकी मां को शादी का झांसा दिया था. वह लंबे समय तक फोन पर बात करता रहा और भरोसा दिलाता रहा, लेकिन जब शादी की बात आई तो उसने इनकार कर दिया. इसी से महिला गहरे सदमे में आ गई.

जहर खाने से पहले बनाया वीडियो

घटना से पहले महिला ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह रोते हुए अपनी परेशानी और दर्द बता रही है. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा अभी नहीं की गई है.

मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक भावेश विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. क्या हालात रहे, किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udhamsingh Nagar News, Suicide Case, Love Affair Suicide Story, Uttarakhand Crime News, Woman Suicide Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com