विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2018

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की हत्या के विषय में WhatsApp पर चैट करने वाले दो लोग गिरफ्तार

यह गिरफ्तारी निर्मला सीतारमण के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में एक मेगा मेडिकल शिविर का उद्घाटन करने के लिए आने से पहले हुई.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की हत्या के विषय में WhatsApp पर चैट करने वाले दो लोग गिरफ्तार
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)
पिथौरागढ़: रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण की हत्या की साजिश के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से बातचीत करने वाले दो व्यक्तियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. यह गिरफ्तारी निर्मला सीतारमण के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में एक मेगा मेडिकल शिविर का उद्घाटन करने के लिए आने से पहले हुई. पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने कहा, '‘रक्षा मंत्री की हत्या के बारे में बातचीत रविवार रात साढ़े नौ बजे व्हाटसएप पर सामने आयी. हमने ऐसे दो व्यक्तियों को चिन्हित किया जिनके बीच यह बातचीत हो रही थी. हमने उन दोनों को केंद्रीय मंत्री के आगमन से पहले सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया.'’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और आईटी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास है या क्या उनके पास कोई हथियार है.

राजगुरु ने कहा कि ‘ग्रुप एडमिन’ के बारे में भी जांच की जा रही है. इस ग्रुप में बातचीत करने वाले एक व्यक्ति ने कहा, '‘मैं शूट करूंगा सीतारमण को. कल उसका आखिरी दिन होगा.'’ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है लेकिन प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि दोनों शराब के नशे में बातचीत कर रहे थे. सेवा दिवस के रूप में मनाये जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेना द्वारा आयोजित एक मेडिकल कैंप का उद्घाटन करने के लिए निर्मला सीतारमण धारचूला आयी थीं.

VIDEO: 'बीजेपी को किसी चुनाव में हराना आसान नहीं'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com