विज्ञापन

Fake WhatsApp App से 200 यूजर्स का डेटा लीक! कंपनी ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे हमेशा ऐप को सिर्फ ऑफिशियल स्रोत जैसे App Store या Play Store से ही डाउनलोड करें.

Fake WhatsApp App से 200 यूजर्स का डेटा लीक! कंपनी ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp ने हाल ही में एक बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि करीब 200 यूजर्स ने गलती से WhatsApp का नकली ऐप डाउनलोड कर लिया था. इस फेक ऐप में खतरनाक स्पाइवेयर छिपा हुआ था, जो यूजर्स की निजी जानकारी चुरा सकता है. यह मामला खासकर iPhone यूजर्स से जुड़ा है और इसमें एक इटालियन कंपनी SIO का नाम सामने आया है, जिसने यह स्पाइवेयर तैयार किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे फंसे यूजर्स?

रिपोर्ट के अनुसार, कई लोगों को असली WhatsApp जैसा दिखने वाला एक नकली ऐप डाउनलोड करने के लिए ट्रिक किया गया. यह ऐप बिल्कुल असली जैसा दिखता था, जिससे यूजर्स को शक नहीं हुआ.

जैसे ही यूजर्स ने इसे इंस्टॉल किया, उनका डेटा खतरे में आ गया. WhatsApp की सिक्योरिटी टीम ने समय रहते इस खतरे को पहचान लिया और प्रभावित यूजर्स को तुरंत अलर्ट कर दिया.

WhatsApp ने क्या कदम उठाए?

WhatsApp ने सभी प्रभावित यूजर्स को उनके अकाउंट से लॉग आउट कर दिया और उन्हें इस खतरे के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्हें सलाह दी गई कि वे तुरंत फेक ऐप को डिलीट करें और केवल आधिकारिक WhatsApp ऐप ही डाउनलोड करें.

कंपनी ने यह भी कहा कि उसने इस स्पाइवेयर बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें - 77 साल की महिला से ठगे 13 करोड़! WhatsApp पर नकली पुलिस और जज बनकर किया 'डिजिटल अरेस्ट'

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले

यह पहली बार नहीं है जब WhatsApp यूजर्स को इस तरह के स्पाइवेयर से निशाना बनाया गया है. पिछले साल भी करीब 90 यूजर्स को ऐसे ही हमलों के बारे में चेतावनी दी गई थी.

उस समय जर्नलिस्ट्स और एक्टिविस्ट्स को खास तौर पर टारगेट किया गया था. इससे साफ होता है कि साइबर हमले अब ज्यादा स्मार्ट और खतरनाक होते जा रहे हैं.

कैसे बचें ऐसे साइबर हमलों से?

WhatsApp ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे हमेशा ऐप को सिर्फ ऑफिशियल स्रोत जैसे App Store या Play Store से ही डाउनलोड करें. इसके अलावा WhatsApp में एडवांस सिक्योरिटी सेटिंग्स भी दी गई हैं, जिन्हें On करके आप अपने अकाउंट को और सुरक्षित बना सकते हैं.

यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए है, जिन्हें लगता है कि वे साइबर अटैक का शिकार बन सकते हैं. इसमें आपके अकाउंट की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और मजबूत कर दिया जाता है.

आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर हमले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम सतर्क रहें और किसी भी अनजान ऐप या लिंक पर भरोसा न करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com