कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान के मुद्दे पर FIR दर्ज हो गई है. हल्द्वानी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वकील अंजू की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज की गई है.
कई धराओं में दर्ज हुई FIR
पुलिस ने जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान एवम अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा एवं हीनता का भाव रखने का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 196, 299 BNS 3(1) R, SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है. इस पूरे मामले की जांच एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र करेंगे. कांग्रेस इस मामले में लम्बे समय से मुकदमा दर्ज करने के लिए कर रही थी प्रदर्शन.
कांग्रेस ने कथित शुद्धिकरण के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग और इस मामले को उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में ‘हल्ला बोल-मुख्यमंत्री आवास घेराव' कार्यक्रम आयोजित किया था. प्रदर्शन के दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि देश के वरिष्ठ दलित नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं. उन्होंने कहा था कि उनका अपमान लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों का अपमान है. सैलजा ने कहा था कि कांग्रेस इस प्रकार की जातिवादी और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.
वहीं, बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा ने कांग्रेस पर कथित ‘शुद्धिकरण' मामले में झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए राज्य के सभी जिलों में प्रदेशव्यापी धरना दिया था. हालांकि, पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं