विज्ञापन

चीनी की बढ़ती कीमतों का असर मिठाइयों पर, त्योहारों में चुकाने पड़ेंगे ज्यादा दाम

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्योहारी सीजन में मिठाई की कीमतों के दाम बढ़ने वाले हैं. बढ़ती चीनी की कीमतों के कारण लोगों को ज्यादा भाव चुकाना पड़ेगा.

चीनी की बढ़ती कीमतों का असर मिठाइयों पर, त्योहारों में चुकाने पड़ेंगे ज्यादा दाम
उत्तराखंड में बढ़ेंगे मिठाई के दाम
देहरादून:

चीनी की बढ़ती कीमतों के कारण उत्तराखंड में त्योहारी सीजन में मिठाइयों की कीमत ग्राहकों को झटका देने वाला है. कुछ ही दिनों में रक्षा बंधन का त्योहार है. इसके बाद नवरात्रि, दीपावली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार आने वाले हैं. 

देहरादून की हलवाई समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि लगातार दाम बढ़ रहे हैं जिससे मिठाइयों के नाम भी उन्हें बढ़ाने पड़ रहे हैं आनंद गुप्ता ने कहा कि हमारी समिति में लगभग 110 दुकान हैं और सभी समिति के लोगों के साथ बैठक की गई और हमने यह तय किया कि मिठाई की कीमतों में 10 प्रतिशत कीमतों में इजाफा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है और मिठाई बनाने वाली सभी चीज महंगी हो गई है उसे देखते हुए हमने ये फैसला किया है.  

लागातर देश मे चीनी के दामों के साथ अन्य खाने पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ रहे है जिससे आम लोगों के बजट पर असर पड़ रहा है. दरअसल मिठाई बनाने के लिए लगभग 25 वस्तुओं की जरूरत पड़ती है जिससे अलग- अलग प्रकार की मिठाई बनाई जाती है. गौरतलब है कि चीनी की कीमत अगस्त 2025 में दर 44 रुपये प्रतिकिलो थी. अगस्त 2026 में दर बढ़कर 70 रुपये प्रतिकिलो हो गई.  

देहरादून के मिठाई विक्रेता अनिल कुमार जायसवाल ने कहा कि अभी जो दाम बढ़ाए गए हैं वह लोगों को ध्यान में रखकर बढ़ाए गए हैं क्योंकि जिस तरीके से कच्चे माल के दाम बड़े हैं उसे मिठाई के दाम बहुत ज्यादा बढ़ने चाहिए थे लेकिन हमारी समिति ने सिर्फ 10% दाम बढ़ने पर विचार किया है. अनिल कुमार कहते हैं कि लगातार कच्चे माल के दाम बढ़ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttrakhand News, Sugar Price, Raksha Bandhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com