विज्ञापन

ऋषिकेश में पटरी से उतरी ट्रेन! योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, अधिकारी मौके पर पहुंचे

ऋषिकेश के योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं. गनीमत रही कि ट्रेन खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

ऋषिकेश में पटरी से उतरी ट्रेन! योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, अधिकारी मौके पर पहुंचे

Ujjaini Express Train Accident Rishikesh: ऋषिकेश में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. गनीमत यह रही कि ट्रेन उस समय खाली थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और हालात को संभालने में जुट गए.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खंड गांव के पास हुआ, जहां उज्जैनी एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं. हालांकि इस घटना से रेल सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है. रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभाली और जांच शुरू कर दी है कि आखिर ट्रेन पटरी से कैसे उतरी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com