विज्ञापन

Maa Surkunda Devi Temple का रोपवे 30 मार्च से 5 अप्रैल तक रहेगा बंद, इस वजह से लिया गया ये फैसला

रोपवे सेवा बंद रहने के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का उपयोग करना होगा. प्रशासन और संबंधित विभागों को इस संबंध में पूर्व सूचना दे दी गई है, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें. मंदिर में दर्शन की व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी और श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दर्शन कर सकेंगे.

Maa Surkunda Devi Temple का रोपवे 30 मार्च से 5 अप्रैल तक रहेगा बंद, इस वजह से लिया गया ये फैसला
मां सुरकुंडा देवी मंदिर का रोपवे 30 मार्च से 5 अप्रैल तक रहेगा बंद, इस वजह से लिया गया ये फैसला
manish Singh

Maa Surkunda Devi Temple Yatra News: उत्तराखंड (UttraKhand) के टिहरी (Tihri) जिले में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां सुरकुंडा देवी (Maa Surkunda Devi ) मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर है. दरअसल, मंदिर तक पहुंचने के लिए संचालित रोपवे सेवा 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी. इस दौरान रोपवे का जरूरी रखरखाव और तकनीकी कार्य किए जाएंगे.

रोपवे प्रबंधन के अनुसार इस अवधि में रोपवे की मुख्य ढुलाई रस्सी (हॉल रोप) को बदला जाएगा. यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. प्रबंधन का कहना है कि समय-समय पर इस तरह के मेंटेनेंस कार्य आवश्यक होते हैं, ताकि भविष्य में रोपवे सेवा सुरक्षित और निर्बाध रूप से संचालित की जा सके. यह कदम श्रद्धालुओं की यात्रा को और अधिक भरोसेमंद बनाने की दिशा में उठाया गया है.

श्रद्धालुओं के लिए पैदल मार्ग रहेगा विकल्प

रोपवे सेवा बंद रहने के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का उपयोग करना होगा. प्रशासन और संबंधित विभागों को इस संबंध में पूर्व सूचना दे दी गई है, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें. मंदिर में दर्शन की व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी और श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दर्शन कर सकेंगे.

 यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील

रोपवे प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले रोपवे संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. इससे उन्हें अनावश्यक असुविधा से बचने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम यात्रा 2026: केदारनाथ धाम यात्रा 2026: इस तारीख से शुरू होगी यात्रा, सुरक्षा और सुविधाओं पर होगा खास फोकस

रोपवे इंचार्ज अशोक सकलानी ने बताया कि 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक रोपवे का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा. उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्य रस्सी को बदला जाएगा, जो सुरक्षा मानकों के अनुसार बेहद जरूरी है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है, इसलिए सभी लोग निर्धारित अवधि का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. 

यह भी पढ़ें- Ram Navami 2026 Horoscope: रामनवमी पर बन रहा गजकेसरी योग! इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com