विज्ञापन

मोहम्मद रफी के साथ 140 सॉन्ग गाने वाली सिंगर का निधन, 740 गानों को दी आवाज, लता मंगेशकर से हुई थी तुलना

89 की उम्र में सुमन कल्याणपुर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिनकी एक समय पर लता मंगेशकर से तुलना होती थी. इसके कारण उन्हें दूसरी लता कहा जाने लगा था. 

मोहम्मद रफी के साथ 140 सॉन्ग गाने वाली सिंगर का निधन, 740 गानों को दी आवाज, लता मंगेशकर से हुई थी तुलना
सुमन कल्याणपुर ने रफी के साथ गाए 140 से ज्यादा गाने

सिंगर सुमन कल्याणपुर (Suman Kalyanpur) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. उम्र संबंधी कारणों से उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली. वहीं आज यानी 1 जून 2026 को उनका अंतिम संस्कार पवन हंस शमशान घाट में होने वाला है. सुमन कल्याणपुर बॉलीवुड की दिग्गज सिंगरों में से एक थीं, जिनके निधन पर राजनेता देवेंद्र फड़नवीस और एनसीपी लीडर शरद पवार ने श्रद्धांजलि दी. सुमन कल्याणपुर ने 60 से 70 के दशक में कई हिट गाने दिए. वहीं पूरे करियर में 740 गाने और 140 डूएट रफी के साथ गाए.इतना ही नहीं उनकी आवाज में लता मंगेशकर से इतनी समानता थी कि तुलना होना लाजमी थी. वहीं कई बार लोग उन्हें दूसरी लता कहने लगते थे. हालांकि सुमन कल्याणपुर ने लता मंगेशकर को अपना करीबी दोस्त बताया था. 

लता मंगेशकर से हुई थी तुलना

Latest and Breaking News on NDTV

सुमन कल्याणपुर की अक्सर लता मंगेशकर की आवाज से तुलना हुई. लेकिन उन्होंने इसे सिरे से नकारा. 2022 में पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सुमन कल्याणपुर ने लता मंगेशकर को अपना करीबी बताया. और कहा, "हर किसी को उनके गाने पसंद थे और वह अमर रहेंगी, हमने फिल्म 'चांद' के लिए साथ मिलकर एक डुएट रिकॉर्ड किया था. जब भी मैं उनसे मिलती थी, तो ऐसा लगता था जैसे किसी करीबी दोस्त से मिल रही हूं. मुझे लगता है कि उन्हें भी ऐसा ही महसूस होता था."   

ये भी पढ़ें- 'तुमने पुकारा और हम चले आए…' मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सुमन कल्याणपुर के बारे में 

Latest and Breaking News on NDTV

1960 से लेकर 1970 में सुमन कल्याणपुर ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज से खूब सफलता हासिल की. वहीं लता मंगेशकर के साथ साथ प्लैबैक सिंगर का दर्जा हासिल किया. उनके पॉपुलर गाने आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, ना ना करते प्यार तुम्हीं से और तुमने पुकारा और हम चले आए हैं. उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, असम, कन्नड़, बंगाली और ओडिया भाषा में गाने गाए हैं. इसके अलावा वह ठुमरी, गजल और भक्ति गीत भी गा चुकी हैं. 

रफी के साथ हिट थी जोड़ी

Latest and Breaking News on NDTV

मशहूर प्लेबैक सिंगर सुमन कल्याणपुर ने अपने पूरे करियर में 740 गाने गाए. लेकिन बाद करें डुएट की तो मोहम्मद रफी के साथ सबसे ज्यादा डुएट गाने गाने वाली सिंगर्ल की लिस्ट में उनका नाम है. कहा जाता है कि सुमन ने रफी साहब के साथ 140 से ज्यादा डुएट गाने गाए थे. वहीं उनकी आजाद इतनी मीठी और मुलायम थी कि उन्हें दूसरी लता भी कहा जाने लगा. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन का 10 एपिसोड वाला शो, सुनील ग्रोवर को मिला फर्स्ट ब्रेक, हुआ ऐसा हिट कि कोरोना में दोबारा टेलीकास्ट

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suman Kalyanpur, Suman Kalyanpur Death, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com