विज्ञापन
12 minutes ago

Breaking News 1 June 2026 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के साथ एक अहम द्विपक्षीय बैठक की मेजबानी कर रहे हैं. इसके अलावा आज पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का कैबिनेट विस्तार होने वाला है. बंगाल में 35 नए मंत्री शपथ लेंगे. मध्य-पूर्व में तनाव लगातार जारी है, इजरायली सेना ने लेबनान में स्थित ऐतिहासिक ब्यूफोर्ट किले पर नियंत्रण कर लिया. गाजियाबाद सूर्या मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है. आरोप है कि मुख्य आरोपी असद को उसके पिता नवाब ने उकसाया था. दिल्ली के साकेत में एक इमारत गिरने से कम से कम 15 लोग प्रभावित हुए, जिनमें से छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ.

India News Live Updates June 1, 2026: PM Modi-Myanmar Meet, WB Cabinet Expansion

SC New Judge: सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज

सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जज मिल गए हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति ने पांच जजों की नियुक्ति पर मुहर लगाई. 

ये बने जज?

  • जस्टिस शील नागू, चीफ जस्टिस, पंजाब और हरियाणा HC
  • जस्टिस श्री चंद्रशेखर , चीफ जस्टिस, बॉम्बे HC
  • जस्टिस संजीव सचदेवा, चीफ जस्टिस, मध्यप्रदेश HC
  • जस्टिस अरुण पल्ली, चीफ जस्टिस , जम्मू-कश्मीर और लद्दाख HC
  • वी मोहना वरिष्ठ वकील, सुप्रीम कोर्ट

SC New Judge: सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज

सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जज मिल गए हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति ने पांच जजों की नियुक्ति पर मुहर लगाई. 

ये बने जज?

  • जस्टिस शील नागू, चीफ जस्टिस, पंजाब और हरियाणा HC
  • जस्टिस श्री चंद्रशेखर , चीफ जस्टिस, बॉम्बे HC
  • जस्टिस संजीव सचदेवा, चीफ जस्टिस, मध्यप्रदेश HC
  • जस्टिस अरुण पल्ली, चीफ जस्टिस , जम्मू-कश्मीर और लद्दाख HC
  • वी मोहना वरिष्ठ वकील, सुप्रीम कोर्ट

Pune Mumbai Expressway Accident: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो की मौत

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के दो भारी वाहनों के बीच भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 5 बजे खालापुर फूड मॉल के पास मिसिंग लिंक मार्ग पर हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. दुर्घटना के बाद पीछे से आ रही एक अर्टिगा कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकरा गई. अर्टिगा में सवार दो लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं.

दुर्घटना के कारण मुंबई की ओर जाने वाला मिसिंग लिंक मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रखना पड़ा. मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों को एक्सप्रेसवे के मुख्य मार्ग और पुराने पुणे-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर डायवर्ट किया गया. मार्ग बंद रहने और डायवर्जन के चलते करीब दो घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही.

CM Vijay: तमिलनाडु में जीत के बाद त्रिची के वोटरों से मिलेंगे CM विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय सोमवार को तिरुचिरापल्ली का दौरा कर सकते हैं, यहां वो अपनी जीत के बाद वोटरों का शुक्रिया अदा करेंगे. TVK अध्यक्ष के सेंट जोसेफ कॉलेज में होने वाली एक धन्यवाद सभा में शामिल होने की उम्मीद है. TVK ने त्रिची में होने वाली इस सभा में सिर्फ़ 5,000 QR पास धारकों को ही शामिल होने की अनुमति दी है.

Karnataka Politics: कर्नाटक के डिप्टी CM और कैबिनेट पर फैसला

दिल्ली में कर्नाटक कैबिनेट को लेकर चर्चाएं गर्म हैं. कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आज दिल्ली पहुंचेंग.सिद्धारमैया भी दिल्ली में रहेंगे. यहां वे AICC नेताओं के साथ अहम बैठकें करेंगे. इन बैठकों में विभागों के बंटवारे, उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या और अलग-अलग गुटों से आ रहे जाति-समुदाय से जुड़े दबावों को संतुलित करने पर चर्चा होगी.

WB Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल मेंहोगा कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्री शपथ लेंगे

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. आज लोकभवन में 35 मंत्री शपथ लेंगे. यह शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे होगा.

इन विधायकों को आया शपथ ग्रहण के लिए फोन

1. अर्जुन सिंह- जगतदल विधायक

2. दीपक बर्मन- फालाकाटा विधायक

3. कलिता माजी - आउसग्राम विधायक

4. विशाल लामा- कालिम्पोंग विधायक

5. मौमिता विश्वास मिश्रा - बर्दवान दक्षिण विधायक

6. जोयेल मुर्मू- हबीबपुर विधायक

7. इंद्रनील खान- बेहाला पश्चिम विधायक

8. पूर्णिमा चक्रवर्ती- श्यामपुकुर विधायक

9. दूधकुमार मंडल- मयूरेश्वर विधायक

10. अशोक डिंडा- मोयना विधायक

11. मालती रावा रॉय - तुफानगंज विधायक

12. गार्गी दास घोष - कांडी विधायक

13. डॉ. स्वपन दासगुप्ता- रासबिहारी विधायक

14. तापस रॉय - मानिकतला विधायक

15. डॉ. शंकर घोष - सिलीगुड़ी विधायक

16. डॉ. सारदवत मुखर्जी - बिधाननगर विधायक

17.जगन्नाथ चट्टोपाध्याय- सूरी विधायक

18. गौरीशंकर घोष- मुर्शिदाबाद विधायक

19. मनोज उराव- कुमारग्राम विधायक

20. अजय कुमार पोद्दार- कुल्टी विधायक

21. अरूप कुमार दास - कांथी दक्षिण विधायक

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com