- देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से बेकाबू होकर हादसा हुआ
- अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर को जोरदार टक्कर मारी और एक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया
- हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच शुरू कर दी
देश में हालिया घटनाओं में रोड पर रफ्तार का कहर खूब देखने को मिला है. किसी ने बेकाबू होकर जान ले लीं तो किसी ने कईयों को घायल कर दिया. इसी कड़ी में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक ऐसी ही घटना देखने को मिली. यहां एक ट्रक ने बेकाबू होकर डिवाइडर को टक्कर मार दी. यही नहीं उस ट्रक की चपेट में एक स्कूटी भी आ गई जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
मामला देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र का है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जानकारी के अनुसार ट्रक देहरादून की ओर आ रहा था,तभी अचानक उसका टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित हो गया. बेकाबू ट्रक ने तेज रफ्तार में डिवाइडर से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के दौरान दूसरी ओर से आ रही एक स्कूटी भी ट्रक की चपेट में आने की खबर सामने आई है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी. बताया गया कि हादसा ट्रक का टायर फटने के कारण हुआ, जिसके बाद वाहन चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया. घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है. हादसे से जुड़ी सभी पहलुओं की तफ्तीश जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं