(प्रतीकात्मक तस्वीर)
उत्तरकाशी:
यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौटे आंध्र प्रदेश के 72 वर्षीय श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. यमुनोत्री के पुलिस थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि अपने परिवार के साथ यमुनोत्री दर्शन के बाद आंध्र प्रदेश के अनंतपुर निवासी एनी सेठी साईनाथ खरादी स्थित एक होटल में रुके हुए थे जहां सोमवार रात उनके सीने में अचानक दर्द हुआ. उन्हें तत्काल निकटवर्ती बडकोट अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक श्रद्धालु के पंचनामे की कार्यवाही करते हुए उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया. थपलियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा. साईनाथ परिवार यमुनोत्री के दर्शन के बाद गंगोत्री दर्शन के लिए जाने वाला था.
VIDEO : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, उमड़ी भक्तों की भीड़
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
VIDEO : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, उमड़ी भक्तों की भीड़
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yamunotri Dham