विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2019

योगी सरकार यूपी में इस मामले में रह गई पीछे, मतदाता क्यों हैं निराश? सर्वे में बात आई सामने

एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) के एक मत सर्वेक्षण के मुताबिक, मतदाताओं से ताल्लुक रखने वाले कई खास मुद्दों पर उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार का प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा है.

योगी सरकार यूपी में इस मामले में रह गई पीछे, मतदाता क्यों हैं निराश? सर्वे में बात आई सामने
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) के एक मत सर्वेक्षण के मुताबिक, मतदाताओं से ताल्लुक रखने वाले कई खास मुद्दों पर उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार का प्रदर्शन औसत से भी नीचे रहा है. इन मुद्दों में रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य सुविधा एवं कानून-व्यवस्था शामिल हैं. एडीआर ने 'उत्तर प्रदेश सर्वे 2018' के नतीजों को गुरुवार को जारी किया. इसमें कहा गया है कि सर्वे में यह निकलकर आया कि बीज व खाद पर कृषि सब्सिडी देने, कृषि उत्पाद के ऊंचे दाम, ट्रैफिक जाम, सड़क और प्रदूषण से निपटने में भी योगी सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक पाया गया.

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, अगर ऐसा नहीं हुआ तो करार पर दस्तखत नहीं

एडीआर के सर्वे के मुताबिक मतदाताओं ने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता रोजगार के अवसर (42.82 फीसदी), अच्छे अस्पताल एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (34.56 फीसदी) और बेहतर कानून व्यवस्था (33.74 फीसदी) हैं. 

आईटीआर भरने वालों की संख्या में हुई 1 करोड़ की वृद्धि, क्या नोटबंदी से हुआ इजाफा?

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की शीर्ष प्राथमिकता में कृषि कर्ज की उपलब्धता (44 फीसदी), कृषि के लिए बिजली (44 फीसदी) और रोजगार के अवसर (39 फीसदी) रही और लोगों के बीच सरकार का प्रदर्शन इन सभी क्षेत्रों में औसत दर्जे से भी कम पाया गया.

(इनपुट आईएएनएस से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Survey, CM Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com