विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

योगी सरकार कराएगी कन्याओं का सामूहिक विवाह, दिए जाएंगे 35,000 रुपये

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत अब शादी करने वाली युवतियों को 3,000 रुपये का मोबाइल फोन भी दिया जाएगा.

योगी सरकार कराएगी कन्याओं का सामूहिक विवाह,  दिए जाएंगे 35,000 रुपये
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
  • योगी सरकार कराएगी कन्याओं का सामूहिक विवाह
  • इस योजना के तहत दिए जाएंगे 35,000 रुपये
  • प्रति जोड़ा 5,000 रुपये घराती व बराती के भोजन पर खर्च होंगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत अब शादी करने वाली युवतियों को 3,000 रुपये का मोबाइल फोन भी दिया जाएगा. योजना के तहत शादी के लिए पात्र कन्या को 35,000 रुपये दिए जाएंगे. फिलहाल, इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस से होने जा रही है. योजना के मुताबिक, कन्या को सिर्फ 20,000 रुपये मिलेंगे. यह राशि नकद की बजाय लाभार्थी के खाते में सीधे जाएगी. इसके अलावा 10,000 रुपये में कन्या के लिए कपड़ा, चांदी के पायल, बिछिया व सात बर्तन दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने स्कूलों में 'भगवद् गीता' पर आधारित गायन प्रतियोगिताएं कराने के दिए निर्देश

वाराणसी के जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.के यादव ने बताया कि जरूरतमंदों को सामूहिक शादी अनुदान योजना से लाभान्वित करने की तैयारी है. इसके लिए शासन से एक करोड़ 66 लाख 60 हजार रुपये मिले हैं. आवेदन के बाद शादी की तिथि के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

VIDEO: CM योगी को खुश करने के लिए भगवा रंग में रंगे स्कूल
उन्होंने बताया कि प्रति जोड़ा 5,000 रुपये घराती व बराती के भोजन पर खर्च होंगे. सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कम से कम दस जोड़े होने अनिवार्य है. अधिकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने 20 से 30 जनवरी के बीच 100 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Group Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com