विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2025

UP देश को दे रहा नई दिशा... किसानों से लेकर कानून व्यवस्था तक, 8 साल में योगी सरकार ने क्या-क्या किया

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को आज 8 साल पूरे हो गए हैं और ऐसे में सीएम योगी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 2017 से अबतक राज्य में क्या-क्या बदला है. उन्होंने बताया कि 2017 से पहले किसान अपने खेतों को जला रहे थे और उनकी स्थिति बेहद खराब थी लेकिन अब उनकी स्थिति पूरी तरह से बदल गई है. इसके अलावा प्रदेश में किस तरह से कानून व्यवस्था को बेहतर किया गया, इस बारे में भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहीं ये बड़ी बातें. 

UP देश को दे रहा नई दिशा... किसानों से लेकर कानून व्यवस्था तक, 8 साल में योगी सरकार ने क्या-क्या किया
(फाइल फोटो)
लखनऊ:
  1. 2017 से पहले यूपी पहचान का सामना कर रहा था लेकिन हमारी सरकार ने यूपी को अपनी पहचान दी है और इसके साक्षी यहां रहने वाले सभी लोग रहे हैं. 
  2. उत्तर प्रदेश सरकार हर सेक्टर को साथ लेकर आगे बढ़ी है. हमने किसानों से लेकर कानून व्यवस्था तक हर दिशा में काम किया है. 
  3. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयाप्त मात्रा में जल संसाधनों की स्थापना की गई है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
  4. 2017 से पहले यूपी का किसान आत्महत्या कर रहा था, कृषि सेक्टर में एक वीरानी छाई हुई थी. 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार ने व्यापक परिवर्तन किए हैं. 2016-17 तक कृषि दर 5 फीसदी के आसपास थी. आज कृषि दर बढ़कर 13 प्रतिशत हुई है. साथ ही जीडीपी में 28 फीसदी की बढ़ौतरी हुई है. 
  5. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2 लाख 61 हजार से अधिक किसानों को 80 हजार रुपये से अधिक राशि दी गई है. प्रदेश में सींचाई की क्षमता में भी वृद्धि हुई है. प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई है. कृषि विज्ञान केंद्रों को भी स्थापित किया गया है.
  6. 8 सालों में सरकार ने योजनाओं को पूरा किया. हालांकि, उससे पहले 40 सालों से कई योजनाएं लंबित थीं. 
  7. उत्तर प्रदेश में इस दौरान तीन नई चीनी मिलों की स्थापना की गई. 38 चीनी मिलों का विस्तार किया गया. वर्तमान में 122 चीनी मिलें काम में हैं. 80 हजार करोड़ से ज्यादा का गन्ना का मूल्य किसानों को दिया गया. 
  8. इथेनॉल के नए प्लांट लगाए गए हैं. आज के वक्त में 170 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन हो रहा है. आज उत्तर प्रदेश फिर से नंबर 1 पर आया है. 
  9. पीएम उष्म योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाए गए हैं. 
  10. कुपोषित परिवारों को भी 10 हजार गोवंश देने का काम सरकार ने किया है, उन्हें भी एक राशि उपलब्ध कराई जाती है. 
  11. आज कानून व्यवस्था में उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है और महाकुंभ इसका अच्छा उदाहरण है. 45 दिनों के इस महाआयोजन में कोई छेड़छाड़ की घटना नहीं, लूटपाट की घटना नहीं, न ही कोई अपहरण की घटना हुई. ऐसी कोई घटना नहीं हुई जिससे आने वाले लोगों के मन में डर उत्पन्न हुआ हो. इस व्यापक परिवर्तन का कारण है कि इन 8 वर्षों में सरकार ने व्यवस्थित तरीके से उत्तर प्रदेश पुलिस बल को एक सिस्टम से जोड़ा है. 
  12. 2017 में यूपी में 10 जनपद ऐसे थे जहां कोई पुलिस लाइन नहीं थी. आज उनके इंफ्रास्ट्रक्चर को बढाया गया है. जहां पुलिस लाइन नहीं थी वहां पुलिस लाइन का निर्माण किया गया. हर जनपद में, हर थाने में पुलिस की सुविधा के लिए बैरक का निर्माण किया गया, पुलिस की ट्रेनिंग क्षमता को कई गुना बढाया गया. 
  13. ये उन कदमों का परिणाम है, जो पिछले कुछ समय में किया गया है. कितना परिवर्तन आया है, ये आपके सामने आया है. 
  14. एयरपोर्ट, मैट्रो की सुरक्षा के लिए स्पेशल सिक्योरिटी का गठन किया गया. प्रदेश में सभी जनपदों में साइबर थाने की स्थापना की गई है. हर थाने में एक साइबर डेस्क की व्यवस्था की गई है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, 8 Year Report Card, UP 8 Years Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com