सीएम योगी आदित्यनाथ ( फाइल फोटो )
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अप्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश पर आपातकाल थोपने वाले आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने गन्ना संस्थान के प्रेक्षागृह में संस्कार भारती की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में यह बातें कही. उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. आदित्यनाथ ने कहा,"इस देश के अंदर किस प्रकार की स्थितियां हैं, आज तो आपातकाल थोपने वाले लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं." योगी ने कहा, "जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी है वह सदाचार का प्रवचन कर रहा, जो जितना बड़ा जातिवादी है, वह सामाजिक न्याय की बात कर रहा और जो जितना बड़ा सांप्रदायिक है वह मानवतावादी होने का प्रवचन कर रहा है. इन विरोधाभासी स्थितियों का जवाब देने की तैयारी करनी होगी अन्यथा हम भी इसके भुक्तभोगी होंगे."
राहुल पर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का तंज, कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव के वक्त ही याद आते हैं मंदिर
उन्होंने कहा कि हमने संस्कार भारती से अनुरोध किया है कि कुंभ को कला कुंभ बनाए. राष्ट्र बिना संस्कृति बिना संस्कार के नहीं हो सकती. केवल नाच गाना ही कला नहीं है उसमें निहित संस्कार भी महत्वपूर्ण है. योगी ने कहा कि इलाहाबाद के कुंभ में 12 से 15 करोड़ लोग आएंगे। दुनिया के 192 देशों के प्रतिनिधियों को बुलाने की तैयारी है ऐसे में कला के सभी पक्ष भी वहां प्रदर्शित होने चाहिए. जिससे उनकी ख्याति दुनिया में फैल सके.
यूपी के यह कैबिनेट मंत्री अपने गांव में फावड़ा लेकर सड़क बनाते हुए दिखे
उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के विभिन्न बोर्ड क्या शिक्षा दे रहे थे और क्यों दे रहे थे सबको पता है. राष्ट्रगीत गाने का सबको अवसर मिला है लेकिन इसे गाने की परंपरा बनाए रखने में विद्या भारती का अहम योगदान है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yogi Adityanath Attacks Congress By Mentioning Emergency