विज्ञापन

जब पालतू कुत्ते ने तोड़ दी शादी, रस्मों के बीच जमकर चलीं कुर्सियां; थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

यूपी के फतेहपुर में एक शादी में पालतू कुत्ते की वजह से लड़के और लड़की वालों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं. इसमें 8 लोग घायल हो गए. मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है.

जब पालतू कुत्ते ने तोड़ दी शादी, रस्मों के बीच जमकर चलीं कुर्सियां; थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
  • उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के खागा में दुल्हन के पालतू कुत्ते को लेकर शादी में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया
  • कुत्ते को बांधने की मांग पर लड़के वालों ने विरोध किया और कुर्सियां चलने से आठ लोग घायल हुए
  • दुल्हन का परिवार पालतू कुत्ते के साथ शादी के लिए खागा के गेस्ट हाउस आया था जहां रस्में चल रही थीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के खागा में एक कुत्ते की वजह से शादी में जबरदस्त हंगामा हुआ. दुल्हन के पालतू कुत्ते को लेकर शादी की रस्मों के बीच में ही दोनों पक्षों में जमकर कुर्सियां चलीं. इस पूरी गहमागहमी में 8 लोग घायल हो गए. इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा और दोनों पक्षों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की.

Latest and Breaking News on NDTV

हुआ ये कि दुल्हन थी प्रयागराज की. 19 फरवरी को शादी के लिए दुल्हन और उसका पूरा परिवार-रिश्तेदार खागा आए थे. दुल्हन अपने साथ पालतू कुत्ता भी लेकर आई थी. शादी के दौरान चल रही रस्मों के बीच ही पालतू कुत्ता भी खुला घूम रहा था. इसे लेकर लड़के वालों ने आपत्ति जताई और कुत्ते को बांधने को कहा. लेकिन मामला बिगड़ गया और फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं. इस मारपीट में कई महिलाएं समेत 8 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जा रहा है कि लड़की वाले पालतू कुत्ते को अपने साथ लेकर खागा के गेस्ट हाउस पहुंचे. शादी की सारी रस्में यहीं होनी थीं. यहां कुत्ते ने बारातियों पर भौंकना शुरू कर दिया. तभी लड़के वालों ने कुत्ते को डंडा लेकर बाहर भगा दिया. लड़के वालों ने कुत्ते को बांधने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच में कहा सुनी हो गई. देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

हालात इतने बिगड़ गए कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत तो करा दिया लेकिन अब शादी पर ही सवाल खड़े हो गए हैं. बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करते हैं और कोर्ट मैरिज कर चुके हैं. लेकिन अब दुल्हन शादी से इनकार कर रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com