विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2020

'चाहता हूं सभी समाजवादी नेता एक हो जाएं', शिवपाल यादव ने जाहिर की अपनी इच्छा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने शनिवार को कहा कि वह चाहते हैं कि सभी समाजवादी फिर एक हो जाएं और इसके लिए वह त्याग करने को भी तैयार हैं.

'चाहता हूं सभी समाजवादी नेता एक हो जाएं', शिवपाल यादव ने जाहिर की अपनी इच्छा
अखिलेश यादव के सपा प्रमुख बनने के बाद जनवरी 2017 में यादव परिवार की कलह खुलकर सामने आ गयी थी
नई दिल्ली:

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने शनिवार को कहा कि वह चाहते हैं कि सभी समाजवादी फिर एक हो जाएं और इसके लिए वह त्याग करने को भी तैयार हैं. शिवपाल ने इटावा में संवाददाताओं से कहा, "देखिये हम चाहते हैं कि सभी समाजवादी फिर से एक हो जाएं. इसके लिए हमने तो पूरा त्याग करने के लिए कह ही दिया है."

लखीमपुर खीरी कांड को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव और मायावती

यूपी में एक 13 वर्षीय लड़की की बलात्कार के बाद की गई हत्या, आरोपी के खेत से मिला शव

उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से यह बात कही. शिवपाल ने चौधरी चरण सिंह कालेज में ध्वजारोहण किया. शिवपाल ने सपा से अलग होकर अक्टूबर 2018 में नयी पार्टी बनायी थी. अखिलेश यादव के सपा अध्यक्ष बनने के बाद जनवरी 2017 में यादव परिवार की कलह खुलकर सामने आ गयी थी. 

Video: फ़िरोज़ाबाद में इस बार 'चाचा-भतीजे' की जंग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivpal Singh Yadav, Pragathishil Samajwadi Party, Akhilesh Shivpal Rift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com