विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2018

नसीमुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री से यूपी कांग्रेस में विरोध के स्वर

कांग्रेस की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सिद्दीकी और अन्य लोगों के पार्टी में शामिल होने को लेकर फेसबुक पर विरोध प्रकट करने को अनुशासनहीनता मानती है. प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि अनुशासन समिति के सदस्य फजले मसूद ने पार्टी के सचिवों - अ​वधेश सिंह और संजय दीक्षित से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है.

नसीमुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री से यूपी कांग्रेस में विरोध के स्वर
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
  • कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी के लिए अपने 2 नेताओं से सफाई मांगी हैं
  • बसपा से निष्कासित नसीमुद्दीन सिद्दीकी तीन दिन पहले कांग्रेस में हुए शामिल
  • मायावती के दाहिने हाथ थे नसीमुद्दीन सिद्दीकी
लखनऊ: बसपा से निष्कासित नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को शामिल किये जाने के तीन दिन के भीतर ही कांग्रेस में विरोध के स्वर उठने लगे हैं. कांग्रेस ने इस संबंध में सोशल नेटवर्किंग साइट पर टिप्पणी के लिए अपने दो नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा है.

कांग्रेस में शामिल हुए बीएसपी के पूर्व नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, गुलाम नबी आजाद ने कहा - यह बदलते समय का संकेत

कांग्रेस की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सिद्दीकी और अन्य लोगों के पार्टी में शामिल होने को लेकर फेसबुक पर विरोध प्रकट करने को अनुशासनहीनता मानती है. प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि अनुशासन समिति के सदस्य फजले मसूद ने पार्टी के सचिवों - अ​वधेश सिंह और संजय दीक्षित से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है.

दीक्षित ने पोस्ट में कहा कि सिद्दीकी मायावती सरकार के समय हुए सभी बडे घोटालों में शामिल रहे और वह हमेशा मायावती के दाहिने हाथ थे. एक दागी नेता को कैसे कांग्रेस में शामिल किया जा सकता है, जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी स्वच्छ राजनीति की वकालत कर रहे हैं.

नसीमुद्दीन लगाएंगे मायावती के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध? आगरा में बनाई रणनीति

अवधेश सिंह ने पोस्ट में कहा कि सिद्दीकी ने लखनऊ में बसपा के प्रदर्शन के दौरान ठाकुरों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी और ठाकुर उन्हें कभी पार्टी में नहीं चाहेंगे. संपर्क करने पर दीक्षित ने कहा कि वह इस सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष से मिलकर स्थिति से अवगत कराएंगे.

VIDEO: बीएसपी से निकाले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी की NDTV इंडिया से की थी खास बातचीत

सिद्दीकी इसी सप्ताह नयी दिल्ली में औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हुए। उन्हें पिछले साल ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बसपा से निष्कासित किया गया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naseemuddin Siddiqui, Congress, UP Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com