विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2020

कानपुर : विकास दुबे की घर के सामने वाली छत से मिले बम, उसके गुर्गों या मोस्ट वांटेड क्रिमिनलों की ये हैं 15 तस्वीरें

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार होने वाले विकास दुबे की तलाश में पुलिस पूरे उत्तर प्रदेश की खाक छान रही है. हालांकि घटना को बीते कई दिन हो चुके हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लेकिन पुलिस को तलाशी के दौरान विकास दुबे के घर के सामने वाली घर की छत से बम मिले हैं.

कानपुर : विकास दुबे की घर के सामने वाली छत से मिले बम, उसके गुर्गों या मोस्ट वांटेड क्रिमिनलों की ये हैं 15 तस्वीरें
Kanpur News : पुलिस पर हमला करने के लिए ये बम रखे गए होंगे
लखनऊ:

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार होने वाले विकास दुबे की तलाश में पुलिस पूरे उत्तर प्रदेश की खाक छान रही है. हालांकि घटना को बीते कई दिन हो चुके हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लेकिन पुलिस को तलाशी के दौरान विकास दुबे के घर के सामने वाली घर की छत से बम मिले हैं. माना जा रहा है ये पुलिस पर हमला करने के लिए ही वहां पर रखे गए होंगे. वहीं विकास दुबे के घर से पुलिस को खाली राशन कार्ड, मुकदमों के दस्तावेज, वायरलेस सेट का एक माइक, सीसीटीवी कैमरे की रैम, कारतूस, कीलें,  साथ ही नौकर और नौकरानी की दो अलग अलग नाम से मिली आईडी मिली हैं. नौकर दयाशंकर के नाम से दो आई़डी और नौकरानी रेखा के नाम की भी दो आईडी मिली है. 

पुलिस ने जारी की विकास के गुर्गों की तस्वीर 

ig92jka8

पुलिस ने इसके साथ ही करीब 15 अपराधियों की तस्वीर सहित एक लिस्ट जारी की है जिसमें उनको मोस्ट वांटेड या विकास दुबे के सहयोगी बताया गया है. इनके बारे में सूचना देने के लिए पुलिस ने फोन नंबर भी जारी किए हैं.

सीओ देवेंद्र मिश्रा की चिट्ठी बनी रहस्य
शहीद CO देवेंद्र मिश्र के वॉयरल पत्र की जांच के लिए अब आईजी रेंज लखनऊ, लक्ष्मी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है.  इसके पहले ADG ज़ोन कानपुर, जेएन सिंह को मिली थी.  लक्ष्मी सिंह ने बिल्हौर के सीओ दफ्तर में स्टाफ से बन्द कमरे में पूछताछ की है.

पुलिस के पास नहीं है चिट्ठी का कोई रिकॉर्ड
विकास दुबे और चौबेपुर के निलंबित थाना अध्यक्ष विनय तिवारी के बीच कथित संबंधों को जाहिर करने वाले मारे गये पुलिस उपाधीक्षक के पत्र का पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है.  पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र मिश्रा का एक कथित पत्र सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने चौबेपुर के थाना अध्यक्ष विनय तिवारी और माफिया सरगना विकास दुबे के बीच संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए थे.

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikas Dubey, Kanpur Latest News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com