उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद विपक्षी दलों के नेता यहां पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं. इस बीच, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जंयत चौधरी लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस ने उन्हें हापुड़ के बृजघाट टोल पर जयंत चौधरी और उनके समर्थकों को रोकने की कोशिश की. इस दौरान रालोद समर्थकों ने गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की करके जयंत चौधरी की गाड़ी को टोल के पार निकाल दिया. जयंत चौधरी का काफिला लखीमपुर की ओर निकल गया है.
हापुड़ नेशनल हाईवे 9 टोल प्लाजा पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. साथ ही हापुड़ जिले में धारा 144 लागू है. वहीं, लखीमपुर खीरी जिले में धारा 144 लागू करने के साथ ही इंटरनेट बंद कर दिया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बृजघाट टोल पर पुलिस बेरीकेट तोड़कर जयंत चौधरी काफीला लखमीपुर खीरी रवाना.. pic.twitter.com/2sz3VDk8yd
— Ravish Ranjan Shukla (@ravishranjanshu) October 4, 2021
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए थे. हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक दिया. अखिलेश यादव को पुलिस ने घर के बाहर की रोक लिया. इसके विरोध में वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि विपक्षी नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने से क्यों रोका जा रहा है.
बता दें कि लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के एक समूह को दो स्पोर्टस यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने कथित तौर पर कुचल दिया, जिससे हुई हिंसा में किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा का बेटा घटना में शामिल वाहनों में एक में यात्रा कर रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं