विज्ञापन

UP पुल‍िस के ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसा फर्जी दरोगा, वाराणसी में नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी

यूपी में वाराणसी की चोलापुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी दरोगा राजन प्रजापति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस वर्दी, स्टार और जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं.

UP पुल‍िस के ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसा फर्जी दरोगा, वाराणसी में नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी
varanasi fake sub inspector arrested operation charkravyuh job fraud

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी पुलिस की वर्दी का धौंस दिखाकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था. पुलिस ने उसके कब्जे से पुलिस की वर्दी, बैज, नेम प्लेट, जाली आईडी कार्ड, बेल्ट और कैप समेत कई सामान बरामद किए हैं. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

दरोगा बताकर लोगों पर रौब जमाता

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन की चोलापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर आयर बाजार नहर के पास से आरोपी राजन प्रजापति को गिरफ्तार किया. वरुणा जोन (वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट) की एडीसीपी लिपि नगायच के मुताबिक, आरोपी खुद को दरोगा बताकर लोगों पर रौब जमाता था और उनसे अवैध धन उगाही करता था.

आरोपी के पास म‍िली वर्दी, स्‍टार, कैप आद‍ि 

यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) के नेतृत्व में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत की गई. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से खाकी वर्दी, पुलिस कलर रिबन, स्टार, बैरेट कैप, बेल्ट, जूते, नेम प्लेट, फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, आपदा मित्र कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, बैग, पर्स और नकदी बरामद हुई है.

पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई ने एक ऐसे शातिर की हकीकत उजागर कर दी है, जो फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर जनता को गुमराह कर रहा था. फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

 यह भी पढ़ें- मुंबई चेंबूर पेड़ हादसा: मासूम विहान की मौत के बाद BMC की बड़ी कार्रवाई, असिस्टेंट गार्डन सुपरिटेंडेंट निलंबित  

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के 29 PCS अधिकारी प्रमोट होकर बने IAS, देखें पूरी लिस्ट और जानें किसे मिला मौका

यह भी पढ़ें- DSP की वाइफ ने फेसबुक पर लिखा- मां बीमार, बच्चों को इंतजार, नक्सल क्षेत्र से पति का हो ट्रांसफर, अब हुआ तबदला

IAS अवनीश शरण का 45 की उम्र में कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, बताई फैट टू फिट की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Uttar Pradesh, Varanasi Crime News, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com