विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2024

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में लगी आग, 200 मोटर साइकिल जलकर खाक

ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. मौके पर जीआरपी, RPF और स्थानीय पुलिस टीम मौजूद है. आगे की जांच कर जा रही है.

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में लगी आग, 200 मोटर साइकिल जलकर खाक
वाराणसी:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में अचानक से आग लग गई. जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारियों के वाहन पार्किंग वाले एरिया में भीषण आग लगी है.आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की चपेट में आने से करीब 200 मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई है. आग लगने की सूचना मिलने पर करीब आधा दर्जन फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. मौके पर जीआरपी, RPF और स्थानीय पुलिस टीम मौजूद है और मामले की जांच कर रही है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi Cant Railway Station, Varanasi Railway Station Fire, Motorcycles Were Burnt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com