विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2018

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि बतौर प्रवक्ता मैं पार्टी में अभी भी अपना योगदान देती रहूंगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सब कुछ पहले ही की तरह है. 

उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने दिया इस्तीफा
प्रतीकात्मक फोटो.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने गुरुवार को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. प्रतिमा ने अपना त्यागपत्र पार्टी अध्यक्ष को और उसकी प्रति कांग्रेस के उप्र प्रभारी गुलाम नबी आजाद व उप्र कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर को भी भेजी है.

यह भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव में बुरी तरह हुई हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस

विशेष बातचीत में प्रतिमा सिंह ने कहा कि पद चलते-फिरते अच्छे लगते हैं, वरना अर्थराइटिस हो जाती है. उन्होंने कहा, 'जब मैं हटूंगी तभी किसी दूसरे को मौका मिलेगा.' उन्होंने कहा कि बतौर प्रवक्ता मैं पार्टी में अभी भी अपना योगदान देती रहूंगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सब कुछ पहले ही की तरह है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com