उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी नदियां उफान पर हैं. गुरुवार को नदी को पार करते समय एक कार पानी के तेज बहाव के बीच फंस गई. कार में सवार लोगों ने भागकर जान बचाई. ग्रामीणों द्वारा कार को निकालने की कोशिश की जा रही है. यह घटना थाना मिर्ज़ापुर के बादशाहीबाग की नदी की है
सहारनपुर और इसके आसपास तेज बारिश हो रही है. चार दिन पहले यहां पानी के तेज बहाव में फंसे पांच श्रद्धालुओं को बचाया गया था. सहारनपुर जिले के सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी क्षेत्र में पहाड़ों पर होने वाली वर्षा के कारण नदियां उफान पर हैं. रविवार की सुबह तेज बहाव के कारण एक गाड़ी बह गई थी. गनीमत यह रही कि उसमें सवार पांच श्रद्धालुओं को बचा लिया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहारीगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि कुडीखेडा गांव के पास शाकुम्भरी देवी रोड पर पहाड़ों पर होने वाली बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया और एक कार में सवार पांच लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद पांचों श्रदालुओं को नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं