विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2019

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ IIM में समझीं सुशासन और प्रबंधन की बारीकियां

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार विगत ढाई वर्षों में जनता की आशाओं और आकांक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरी है.

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ IIM में समझीं सुशासन और प्रबंधन की बारीकियां
आईआईएम में यूपी आदित्यनाथ
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ IIM लखनऊ में सुशासन और प्रबंधन की बारीकियां समझीं. मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर कहा कि जीवन सीखने के लिए होता है. जीवन की प्रत्येक घटना से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है. सीखने के लिए जहां कहीं भी अवसर मिले उसका लाभ अवश्य लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विगत ढाई वर्षों में जनता की आशाओं और आकांक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरी है. मुख्यमंत्री IIM में आयोजित लीडरशिप डेवलपमेन्ट ‘मंथन-1' कार्यक्रम में बोल रहे थे.

यूपी के मंत्रियों को IIM लखनऊ देगा ट्रेनिंग, अच्छा नेता बनने के मिलेंगे सबक

उन्होंने कहा कि IIM के सहयोग से मंथन कार्यक्रम के तीन विशेष सत्रों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका प्रथम सत्र आज आयोजित किया गया है. प्रदेश के सर्वांगिण विकास में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम सहायक सिद्ध हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य को श्रेष्ठ बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रही है. इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार सुशासन, प्रबंधन, नेतृत्व कौशल व जनभागीदारी को बेहतर ढंग से जानने के लिए IIM संस्थान से सहयोग प्राप्त कर रही है. पहली बार किसी राज्य सरकार ने देश में अपने राजनीतिक नेतृत्व की दक्षता के लिए देश के श्रेष्ठ प्रबन्धन संस्थान से प्रशिक्षण लेने का फैसला किया है.

उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को देना होगा दोगुना जुर्माना

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास' की अवधारणा को अपनाते हुए जनता की सेवा कर रही है. अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा दिये गये सुझावों को प्राथमिक विद्यालयों पर लागू किया, जिसके सकारात्मक परिणाम आये. शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में शिक्षण संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

जननी सुरक्षा और मातृ वंदन योजना को जोड़ा जाएगा आधार से : योगी

इस मौके पर IIM की निदेशक अर्चना शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रेरणा से यह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है. उत्तर प्रदेश भारत की रीढ़ है. उत्तर प्रदेश का विकास करके ही हम देश के विकास में सहभागी बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि एक राजनेता से जनता को काफी उम्मीदें होती हैं. इन उम्मीदों को पूरा करने में यह मंथन कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रिगण, आईआईएम—लखनऊ के शिक्षाविद् भी उपस्थित थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, CM Yogi In IIM, IIM Lucknow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com