विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2018

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीजेपी नेता की बदसलूकी से निर्माण विभाग के इंजीनियर बेहोश

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार को पालीवाल ऑडिटोरियम में भाजपा नेता की बदसलूकी और धमकी के चलते नगर निगम में निर्माण विभाग के एक्सईन बेहोश होकर गिर पड़े.

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीजेपी नेता की बदसलूकी से निर्माण विभाग के इंजीनियर बेहोश
प्रतिकात्मक चित्र
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार को पालीवाल ऑडिटोरियम में भाजपा नेता की बदसलूकी और धमकी के चलते नगर निगम में निर्माण विभाग के एक्सईन बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां से प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जिसके विरोध में निगम कर्मचारी तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए हैं. उधर, एक्सईन की पत्नी ने भी उनके पति पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया. शहर के पालीवाल ऑडीटोरियम में सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां चल रही हैं. नगर निगम में निर्माण विभाग के एक्सईन एवं प्रभारी नगर आयुक्त विकास कुरील भी तैयारियों में जुटे थे.  इस दौरान वहां भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा आ गए. यहां भाजपा नेता और एक्सईएन विकास कुरील के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई.

मध्य प्रदेश में भाजपा सांसद के सामने उनके सहयोगियों ने टोलकर्मियों को पीटा

आरोप है कि भाजपा नेता ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की, उन्हें धमकी भी दी. इससे घबराए कुरील का ब्लेड प्रेशर बढ़ गया और बेहोश होकर गिर पड़े. आनन-फानन में उनको जिला अस्पताल लाया गया. इसके बाद हालत ठीक ना होने पर सेवार्थ संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है. एक्सईएन ने भाजपा नेता पर धमकाने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. उधर, एक्सईएन की पत्नी ने अस्पताल पहुंचकर आरोप लगाया की उनके पति पर कई विभाग देकर मानसिक दबाव बना दिया है. वे इन दिनों डिप्रेशन की स्थिति में है. वहीं भाजपा नेता रामनरेश कटारा ने कहा कि काम न करना पड़े, इसलिए एक्सईएन कुरील तमाशा कर रहे हैं. उधर, इस घटना के बाद निगम कर्मचारी तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए. 

तृणमूल नेता-समर्थकों की गुंडागर्दी, BJP की महिला समर्थक को बुरी तरह पीटा, देखें- VIDEO  

VIDEO: सिटी सेंटर: पुलिस रिमांड पर आशीष पांडे

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, BJP Leader, Firozabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com