विज्ञापन

उत्‍तर प्रदेश: बिजली न होने के कारण घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 4 लोगों को डंपर ने रौंदा, सबकी मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर बिजली न होने के कारण घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है. पूरी खबर पढ़ें.

उत्‍तर प्रदेश: बिजली न होने के कारण घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 4 लोगों को डंपर ने रौंदा, सबकी मौत
  • उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के झांसा गांव में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को रौंद दिया
  • इस दर्दनाक हादसे में परिवार के सदस्य नीरज, अनुराग, अंशिका और आंशू की मौत हो गई और आरती गंभीर घायल हुईं
  • हादसे की वजह तेज गर्मी और बिजली कटौती के कारण परिवार का सड़क किनारे बाहर सोना बताया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित झांसा गांव में रात करीब दो बजे हुआ. बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और बिजली न आने के कारण पूरा परिवार घर के बाहर सड़क किनारे सो रहा था. (सरफ़राज़ अली सिद्दीकी की र‍िपोर्ट)

डंपर पहले सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराया

जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार डंपर पहले सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराया और फिर अनियंत्रित होकर बाहर सो रहे परिवार को रौंदते हुए निकल गया. इस भीषण हादसे में 35 वर्षीय नीरज और उनके 13 वर्षीय बेटे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय अंशिका, 6 वर्षीय आंशू और नीरज की पत्नी आरती को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अंशिका और आंशू ने भी दम तोड़ दिया. पत्नी आरती की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है.

दोनों मासूम बच्चों की भी मौत हो गई

परिजनों ने बताया कि नीरज किराए की मैजिक (छोटा हाथी) चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. कल रात क्षेत्र में बिजली कटी हुई थी, जिसके कारण उमस और गर्मी से परेशान होकर पूरा परिवार घर के बाहर सो गया था, तभी यह काल बनकर आया डंपर उन पर चढ़ गया. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नीरज और अनुराग को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों मासूम बच्चों की भी मौत हो गई.

पूरे गांव में मातम

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. आनंद ने बताया कि मृतकों में नीरज (35), उनका बेटा अनुराग (13), बेटी अंशिका (10) और छोटा बेटा आंशू (6) शामिल हैं. नीरज और अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अंशिका और आंशू ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा. घायल महिला आरती की हालत बेहद नाजुक है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-

ट्विशा की मौत के अगले दिन पार्लर में बार-बार फोन कर रही थीं सास गिरिबाला, वकील के भेष में आए लोग ले गए CCTV-NDTV EXCLUSIVE

ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम कब, शव कितने दिन तक कैसे रह सकता है सुरक्षित? फोरेंसिक एक्सपर्ट से जानिए -80 डिग्री का सच क्या?


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com