जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के गभौरा गांव में क्वारंटाइन में रह रहे एक युवक ने गुरुवार को फंदे से लटककर जान दे दी. थाना प्रभारी अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि राघव प्रजापति (24) बीते 15 मई को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से घर लौटा था. दूसरे राज्य से आने के कारण डॉक्टरों ने उसे 14 दिन तक घर पर ही क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी थी. पति-पत्नी घर पर कम जगह होने के कारण गांव के बाहर बनी एक झोपड़ी में क्वारंटाइन में रह रहे थे. राघव प्रजापति ने गुरुवार सुबह फंदे से लटककर जान दे दी.
थाना प्रभारी ने बताया कि राघव का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था. इसी के चलते उसने आवेश में आकर यह कदम उठाया.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
(आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं.)
हेल्पलाइन नंबर:
AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)
iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं