विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2019

यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला डॉक्टर को कैमरे पर दी पीटने की धमकी, देखें वीडियो

सुषमा सिंह का डॉक्टर को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला डॉक्टर को कैमरे पर दी पीटने की धमकी, देखें वीडियो
सुषमा सिंह मरीज के रिश्तेदार की शिकायत पर डॉक्टर किरण से मिलने पहुंचीं थी.
  • मरीज के परिजनों की शिकायत के बाद डॉक्टर से मिलने पहुंची थी सुषमा
  • डॉक्टर पर बिना बताए ऑपरेशन कर देने का आरोप
  • सुषमा ने दी पीटने की धमकी

मेरठ के जिला अस्पताल में डॉक्टर किरण सिंह को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह पीटने की धमकी दी है. सुषमा एक मरीज के रिश्तेदार की शिकायत पर किरण से मिलने पहुंची थीं. मरीज के रिश्तेदार ने सुषमा से शिकायत की थी कि डॉक्टर किरण ने बिना जानकारी दिए उनकी महिला मरीज का सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया. इसके बाद सुषमा ने डॉक्टर किरण को धमकाया और उन्हें पीटने की धमकी भी दी.  सुषमा सिंह का डॉक्टर को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

सुषमा बिना किसी झिझक के कैमरे पर महिला डॉक्टर को बदतमीज और वाहियाद तक कह देती हैं और उनसे ऊंची आवाज में बात न करने के लिए धमकाती भी हैं.  इतना ही नहीं सुषमा डॉक्टर किरण  की बर्गास्तगी का लेटर बनाने के लिए संबंधित अधिकारी को तलब करने तक के लिए कहती दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें: पूर्व ऊर्जा मंत्री को मिली धमकी- 22 करोड़ नहीं दिए तो बच्चे को कर लेंगे किडनैप

दरअसल विवाद इस बात को लेकर है कि मरीज के ऑपरेशन से पहले उनके परिवारजनों से सहमति नहीं ली गई, जबकि डॉक्टर किरण का कहना है कि सहमति जरूर ली गई होगी. वे यहां स्पष्ट नहीं हैं लेकिन उनका कहना है कि इसके लिए उन्होंने परिजनों को सहमति की औपचारिकताओं के लिए संबंधित विभाग में भेजा भी था. उन्होंने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन बिना परिजनों की सहमति के नहीं किए जाते.

यह भी पढ़ें: Video पोस्ट करने की धमकी देता था लड़का, डर के मारे लड़की ने उठाया ये खौफनाक कदम

इस मामले पर सुषमा ने कहा कि डॉक्टर बहुत असभ्य हैं. उन्हें परिवार को पहले पूरी प्रक्रिया बतानी चाहिए थी. सुषमा के अनुसार मरीज के परिवार का कहना है कि डॉक्टर किरण उन्हें धमका रहीं है.  महिला आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि हम उसे अब इस हॉस्पिटल में काम नहीं करने देंगे क्योंकि डॉक्टर को मृदुभाषी होना चाहिए ताकि वे रोगियों और उनके परिवार को शांत रख सकें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut, Sushma Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com