विज्ञापन
24 minutes ago
लखनऊ:

देश में आम बजट 2026 पेश हेने के बाद आज 25 करोड़ की जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश पर सबकी नजर होगी. योगी सरकार आज अपना बजट पेश करेगी. हर बार की तरह यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे यूपी विधानसभा में बजट पेश करेंगे. बजट से पहले सुबह 9 बजे योगी कैबिनेट की एक बैठक भी होगी. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यह यूपी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा. इस बार महिलाओं और छात्राओं को खास सौगात भी मिल सकती है. यूपी बजट से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहिए एनडीटीवी के साथ 

9 बजे कैबिनेट बैठक, 11 बजे पेश होगा बजट

योगी सरकार का यह 10वां बजट है. अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पेश होने वाले इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. इस बार यूपी सरकार लगभग 9 लाख करोड़ का बजट पेश करने वाली है जिसके केंद्र में महिलाएं, छात्र,युवा वर्ग और किसान होंगे. यूपी के लोगों के लिए योगी सरकार कुछ बड़े ऐलान भी कर सकती है. 

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

योगी सरकार किसानों की आय और उनके लिए कोई राहत वाला पिटारा भी खोल सकती है. मध्यमवर्गीय परिवारों और शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि पर भी फोकस रहेगा.  लोक निर्माण, आवास व परिवहन जैसे बुनियादी क्षेत्रों के लिए भारी-भरकम आवंटन भी किया जा सकता है. चुनाव से पहले आ रहे इस बजट में जनता को खुश करने के लिए कई घोषणाएं संभव है. योगी सरकार प्रदेश की छात्राओं को स्कूटी देवे वाली घोषणा कर सकती है. 

बजट से पहले योगी सरकार की कैबिनेट बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य बजट 2026-27 पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की.

UP Budget LIVE Updates: हमारी प्राथमिकताएं साफ हैं- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

यूपी बजट पर विपक्ष के आरोपों पर बोलते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जवाब देते हुए कहा कि यूपी बजट 2026 पर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शुरुआत से ही हमारी कुछ खास प्राथमिकताएं रही हैं.चाहे महिलाएं हों,युवा हों,किसान हों,छात्र हों,मजदूर वर्ग हो या फिर गरीब लोग, सभी पर विशेष ध्यान दिया गया है.विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है,न ही कोई सकारात्मक सोच.वे सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध करते हैं.

Uttar Pradesh Budget LIVE: बजट पेश होने से पहले सीएम योगी का पोस्ट

यूपी का बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' विकास और समृद्धि के एक अभूतपूर्व दशक का साक्षी बन रहा है. जन-जन के अटूट विश्वास और आशीर्वाद के फलस्वरूप,आपकी सरकार आज लगातार 10वीं बार उत्तर प्रदेश विधान मंडल में प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास का बजट प्रस्तुत करने जा रही है.वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट 25 करोड़ प्रदेश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का 'दशकीय प्रमाण' है.

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने की पूजा-अर्चना

योगी सरकार के 10वें पूर्णकालिक बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने आवास पर पूजा अर्चना की. इसके बाद योगी सरकार की कैबिनेट बैठक होगी.बजट सुबह 11 बजे पेश होगा. कैबिनेट बैठक में बजट के मसौदे को मंजूरी मिलने के बाद ही बजट पेश किया जाएगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com