उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में नवजात की मौत पर बवाल हो गया. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित को गजब का ज्ञान दे दिया. आरोप है कि थानेदार ने कहा कि ऐसे मुकदमे थाने पर नहीं लिखे जाते है. मुकदमा लिखाना है तो सीएमओ को तहरीर दो. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है.
क्या है पूरा मामला
यूपी के हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र स्थित स्वास्तिक हॉस्पिटल में एक नवजात की मौत के बाद जमकर हंगामा किया गया. पीड़ित परिवार ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया था. दरअसल आदित्य अवस्थी निवासी पूरा मजरा लोनहरा थाना कछौना की पत्नी खुशबू अवस्थी को प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्तिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई और डॉक्टरों ने बिना पूरी जांच के ऑपरेशन कर दिया कुछ समय बाद ही नवजात की मौत हो गई. जिससे परिवार में कोहराम मच गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी और कोई एक्शन न होने का आरोप लगाकर परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. वहीं प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे कछौना थाने के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने पीड़ित परिवार की एफआईआर दर्ज करने की मांग पर जो कुछ कहा, वो सुनकर हर कोई हैरान हो गया. उन्होंने कहा कि, "एफआईआर थाने पर नहीं होती है, सीएमओ के पास जाइए, उनको तहरीर दीजिए जाकर."
थानेदार और पीड़ित परिवार के बीच हो रही बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फिलहाल अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में मौन साध रखा है.
Report - मो. आसिफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं