विज्ञापन

संभल में एक साड़ी के फंदे से चली गई पति-पत्नी की जान, 9 महीने की गर्भवती थी, रुला देगी ये खबर

मामला जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव खेड़ामानी का है.मंगलवार सुबह करीब 8 बजे 22 वर्षीय सरोज और उसके 25 वर्षीय पति खोराज यादव के शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटके मिले.

संभल में एक साड़ी के फंदे से चली गई पति-पत्नी की जान, 9 महीने की गर्भवती थी, रुला देगी ये खबर
  • यूपी के संभल जिले के गांव खेड़ामानी में नौ माह की गर्भवती पत्नी और पति एक साड़ी के फंदे पर लटके मिले
  • 22 वर्षीय सरोज और 25 वर्षीय पति खोराज यादव के आपसी विवाद और शराब की आदत के कारण आत्महत्या की आशंका जताई गई
  • परिजन सुबह दरवाजा न खुलने पर जब अंदर गए तो दंपति के शव फांसी पर लटके होने से पूरे गांव में हड़कंप मचा
संभल:

यूपी के संभल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहां 9 माह की गर्भवती पत्नी और उसका पति एक ही साड़ी के फांसी के फंदे पर झूलते मिले.सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने शोर मचाया,दरवाजा खोलकर देखा गया तो दोनों के शव लटके हुए थे.आखिर गर्भावस्था के अंतिम दौर में इस दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

दरवाजा खोला और मंजर देख दंग रह गए

मामला जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव खेड़ामानी का है.मंगलवार सुबह करीब 8 बजे 22 वर्षीय सरोज और उसके 25 वर्षीय पति खोराज यादव के शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटके मिले.बताया गया कि दोनों ने एक ही साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है.सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार को शक हुआ. जब अंदर जाकर देखा गया तो दोनों के शव लटके मिले. चीख-पुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

जान क्यों दी? हर कोई हैरान

मृतका सरोज की शादी करीब तीन साल पहले थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी वीरेंद्र की बेटी के रूप में खोराज से हुई थी.यह दंपति का पहला बच्चा था और महिला करीब 7 से 9 माह की गर्भवती बताई जा रही है.गर्भावस्था के अंतिम चरण में इस तरह का कदम उठाए जाने से हर कोई स्तब्ध है.मृतक युवक का छोटा भाई राजेंद्र एक दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटा था.मां कठोरी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.घटना की सूचना मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए.

क्या आपसी कलह बनी वजह?

पूरे घटनाक्रम पर पुलिस का कहना है में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है.बताया जा रहा है कि पति शराब का आदी था,जिसको लेकर अक्सर कहासुनी होती थी.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों को समझाया. हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार करने की बात कही है.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी.प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है.परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए कहा गया है, लेकिन वे मना कर रहे हैं.इस घटना को लेकर परिवार के लोग घटना से संबंधित जानकारी देने से इनकार कर दिया और उन्होंने कहा कि हम कोई भी कार्रवाई नहीं चाहते हैं.

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

लेखक के बारे में
img
सत्यपाल यादव
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, UP News, Sambhal News, Sambhal Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com