विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

उत्तर प्रदेश : थाने आई महिला और उसकी बेटी के सामने अश्लील हरकत करने वाला SHO बर्खास्त

कैमरे पर कैद होने के बाद वह लापता हो गया था और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

उत्तर प्रदेश : थाने आई महिला और उसकी बेटी के सामने अश्लील हरकत करने वाला SHO बर्खास्त
पहले भी एक अलग मामले में इस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था.
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस एसएचओ को बर्खास्त कर दिया, जिसने शिकायत दर्ज कराने गई महिला और उसकी बेटी के सामने अश्लील हरकत की थी. देवरिया में एक महिला और उसकी बेटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने गई थी, वहां पर थाने में एसएचओ ने उनके सामने अश्लील हरकत की थी. अश्लील हरकत करते हुए एसएचओ कैमरे में कैद हो गया था. कैमरे पर कैद होने के बाद वह लापता हो गया था और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. 

राज्य पुलिस ने इस पुलिस वाले को खोजने वाले के लिए 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था. इससे पहले भी एक अलग मामले में इस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में राजधानी लखनऊ से लगभग 300 किलोमीटर दूर देवरिया जिले में पूर्व एसएचओ भीष्म पाल सिंह को पुलिस स्टेशन में एक महिला के सामने बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला अपने माता-पिता के साथ कई बार पुलिस स्टेशन गई थी.

पुलिस के रवैये और शिकायत दर्ज करने से इंकार करने से परेशान होकर उसने अपने मोबाइल पुलिस अधिकारी की अश्लील हरकत को रिकॉर्ड कर लिया. महिला ने कहा था, "मैं चाहती हूं कि वह अपनी गलती स्वीकार करे. जब उसने पहली बार ऐसा किया, तो मैं चुप रही. तीसरी बार उसने ऐसा किया, मैंने वीडियो रिकॉर्ड किया." उन्होंने कहा, "अगर कोई पुलिस अधिकारी ऐसा करता है, तो लोगों को कैसे न्याय मिलेगा। हम कोशिश कर रहे हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो."

(इनपुट- पीटीआई)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police, Deoria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com