विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2021

UP पंचायत चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक के मंत्री लगाएंगे चौपाल

UP Panchayat Election 2021: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर सीधे अपने उम्मीदवार नहीं उतार रही है, लेकिन जिला पंचायत सदस्य के लिए तीन हजार से अधिक सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी.

UP पंचायत चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक के मंत्री लगाएंगे चौपाल
UP Panchayat Chunav: पंचायत चुनावों को देखते हुए 58 हजार गांवों में 'जनसंवाद' करेगी भाजपा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Chunav) के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 58 हजार से अधिक ग्राम सभाओं में जनसंवाद करने का लक्ष्य रखा है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के लिए संगठन के प्रभारी व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 18 मार्च तक पार्टी के नेता, केंद्र व राज्‍य सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक 58 हजार से अधिक ग्राम सभाओं में पहुंचकर जनसंवाद करेंगे और केंद्र और राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे. 

पाठक ने बताया कि भाजपा ने केंद्र और राज्‍य सरकार के मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों को ग्राम चौपालों में पहुंचने की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को गांव-गांव में व्यापक समर्थन मिल रहा है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के गंगागंज से ग्राम चौपाल अभियान का शुभारंभ किया. 

READ ALSO: यूपी में निषाद समाज को 'लुभाने' की होड़, प्रियंका गांधी के प्रयागराज दौरे के बाद BJP और SP भी 'मैदान' में उतरीं

उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर सीधे अपने उम्मीदवार नहीं उतार रही है, लेकिन जिला पंचायत सदस्य के लिए तीन हजार से अधिक सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी. इस चुनाव के जरिये भाजपा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी अपनी जमीनी हकीकत का आकलन करेगी. 

वीडियो: उत्तर प्रदेश में निषाद वोट के लिए सियासी जंग

 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
लोटस 300 प्रोजेक्ट मामले में नोएडा अथॉरिटी के पूर्व CEO की कोठी पर ED के छापे में क्या मिला?
UP पंचायत चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक के मंत्री लगाएंगे चौपाल
Hello मैं बैंक से बोल रहा हूं... एक कॉल आया और BJP विधायक के खाते से उड़ गए ₹2.65 लाख
Next Article
Hello मैं बैंक से बोल रहा हूं... एक कॉल आया और BJP विधायक के खाते से उड़ गए ₹2.65 लाख
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com