विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2020

यूपी : भीड़ ने लोहा चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटा, युवक ने तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को एक शख्स की मौत हो गई, जिसे कथित लोहा चोरी के आरोप में भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा था.

यूपी : भीड़ ने लोहा चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटा, युवक ने तोड़ा दम
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को एक शख्स की मौत हो गई, जिसे कथित लोहा चोरी के आरोप में भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा था. जानकारी के अनुसार मृतक 32 साल का था और भीड़ ने उसे लोहा चोरी करने के आरोप में पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया था और जमकर पिटाई की थी. पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है जल्द ही आरोपरियों को गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना का विचलित कर देने वाला वीडिया सामने आया था. पुलिस के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का नाम वासिद है जोकि नशे का आदि था. वीडियो के अनुसार शख्स के दोनों हाथों को पेड़ से बांध दिया गया था. पिटाई के बाद शख्स मदद की गुहार लगा रहा था लेकिन वहां मौजूद लोग बेपरवाह बातचीत कर रहे थे. वहीं कुछ पीड़ित के पास जरूर गए लेकिन वह सिर्फ वीडियो बनाकर और फोटो खींचकर वापस आ गए. 

यह भी पढ़ें: MP में भारी बारिश; उफान पर नदियां, CM शिवराज बोले- जरूरत पड़ने पर लेंगे आर्मी-एयरफोर्स की मदद

पुलिस के अनुसार वासिद कथित तौर पर सरकारी दफ्तर से लोहा चुरा रहा था. तभी वहां के गार्ड ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा गया. पुलिस ने बताया कि पीटने के बाद उसे कुछ लोग थाने लेकर आए. य़हां वह लोग भी पहुंचे जिनका सामाान चुराने के आरोप में वासिद की पिटाई हुई थी. थाने में आकर उन्होंने कहा कि चूंकि उनका सामान वापस मिल गया है और वासिद उनका पड़ोसी है इसलिए वह शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें:' कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उन्होंने मुझे बाल पकड़कर मारा...देखें Video

इस घटना का एक और वीडियो भी सामने आया है, जहां शख्स थाने में एक लकड़ी की बेंच पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. दर्द से कराहते हुए उसका दाहिने पैर में लगा घाव भी दिखाई दे रहा था. पैर में लगे घाव से प्रतीत हो रहा है कि उसे किसी पत्थर से मारा गया था. वहीं एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है जिसके चेहरे पर मास्क है. वह पूरे वीडियो के दौरान भाव विहिन नजर आ रहा है. पुलिस स्टेशन में कथित समझौते के एक घंटे बाद वासिद की मौत हो गई. मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Bareilly, Bareilly Man Beaten To Die
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com