विज्ञापन

लखनऊ की वेज बिरयानी शॉप के फ्रिज में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान भी नहीं, पुलिस भी हैरान

राजधानी लखनऊ में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. नीला ड्रम मर्डर केस अभी लोगों के जहन से उतरा भी नहीं है कि एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक दुकान के अंदर रखे फ्रिज में शव मिलने से हड़कंप मच गया है.

लखनऊ की वेज बिरयानी शॉप के फ्रिज में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान भी नहीं, पुलिस भी हैरान
veg biryani shop murder lucknow
  • लखनऊ में एक वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में लगभग पच्चीस वर्षीय युवक का शव मिला
  • दुकान तीन दिनों से बंद थी क्योंकि दुकान मालिक के पिता की हाल ही में मृत्यु हो चुकी थी
  • मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और पुलिस इसके संबंध में जांच कर रही है
लखनऊ:

लखनऊ में  नीले ड्रम के बाद अब डीप फ्रिजर में लाश मिली है. 3 दिन से बंद बिरयानी की दुकान में रखे डीप फ्रीजर से युवक की लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस को घटनास्थल पर मिले कुछ सबूतों ने हत्या की ओर इशारा किया है. मृतक की पहचान विजय पाल के रूप में हुई है. उनकी एक चप्पल सड़क के किनारे मिली, जबकि दूसरी दुकान के अंदर मिली. दुकान तीन दिनों से बंद थी, माना जा रहा है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने लाश फ्रिज के अंदर छिपाई होगी.

3 दिन से बंद थी वेज बिरयानी की दुकान

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक और सनसनीखेज मामले मामला सामने आया है. यहां BKT के किशनपुर गांव निवासी विजय पाल (38) का शव रविवार सुबह जीसीआरजी कॉलेज गेट के सामने स्थित वेज बिरयानी की दुकान में रखे फ्रीजर में मिला. विजय पाल शुक्रवार दोपहर से लापता थे. पुलिस को घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर हत्या की आशंका है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है.



     

आधार कार्ड मोबाइल से हुई पहचान

वेज बिरयानी की दुकान का मालिक जब अपने दुकान को सामान लेने पहुंचा तो उसने डीप फ्रीजर खोज तो उसमें विजय पाल की लाश पड़ी थी. जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.मौके पर डीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी उनकी टीम पहुंची. शव को बरामद कर घटनास्थल को सील किया और बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है. मोबाइल और आधार कार्ड से मृतक की पहचान विजयपाल के रूप में हुई है जो कि अकेले रहता था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Murder, Lucknow Crime, Lucknow Crime News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com