- पुलिस ने चौकी में कराया युवक का डांस
- पुलिस चौकी में सपना चौधरी के गाने पर डांस का वीडियो वायरल
- मामले की चल रही जांच
कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट के बीच पुलिस द्वारा लोगों की मदद करने के काफी मामले सामने आए हैं. इसके लिए पुलिस की तारीफ भी हुई है. हालांकि, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते पुलिस की किरकिरी हो रही है. इस वीडियो में एक युवक सपना चौधरी के गाने पर चौकी के अंदर डांस करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
यह वायरल वीडियो इटावा की नया शहर पुलिस चौकी का है, जिसमें पुलिस चौकी इंचार्ज अपने मोबाइल पर सपना चौधरी का गाना 'तेरी अँखियों का यो काजल " बजा कर एक युवक से डांस करवा रहे हैं. इस दौरान, चौकी में कुछ और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. वे मना करने के बजाए डांस का मजा ले रहे थे. पुलिस अफसरों का कहना हैं कि इस मामले की जांच हो रही है.
लौकडाउन में सपना चौधरी परफॉर्म नहीं कर रही हैं।ऐसे में उनके फैन इटावा के कुछ पुलिस वालों ने उनका क्या विकल्प ढूंढा।देखिए। pic.twitter.com/8Fxu2UZ1MS
— Kamal khan (@kamalkhan_NDTV) May 3, 2020
इस मामले में इटावा के एसपी सिटी राम यश सिंह ने कहा, "यह मामला नया शहर पुलिस चौकी का है. चौकी का वीडियो वायरल होने का मामला हमारे सज्ञान में आया है. यह जांच का विषय है. मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, मुझे अभी कार्रवाई के बारे में कुछ नहीं कहना है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं